ये रिश्ता क्या कहलाता है, 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: महिमा ने लगाई गोयंका परिवार की क्लास, शो में आया ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ जहां अक्षरा का शादी का जोड़ा गायब हो गया है तो वहीं अब अभिमन्यु ने यह ठान लिया है कि वह उसे ढूंढ कर रहेगा। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode Update, Yeh Rishta Kya Kehlaya Hai 03 May 2022 Updates In Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है 03 मई 2022: 
मुख्य बातें
  • शादी का जोड़ा गायब होने की वजह से परेशान हुई अक्षरा।
  • महिमा ने लगाई गोयंका परिवार की क्लास।
  • अक्षरा का शादी का जोड़ा ढूंढने निकला अभिमन्यु।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: दर्शकों को ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो बहुत पसंद आ रहा है। शो में आने वाले नए ट्विस्ट और टर्न्स कहानी को बेहद दिलचस्प बना रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि कई परेशानियां झेलने के बाद आखिरकार अक्षरा और अभिमन्यु को हल्दी लग जाती है। लेकिन जैसे ही अक्षरा शादी के लिए तैयार होने जाती है वैसे ही उसे पता चलता है कि उसकी शादी का जोड़ा गायब हो गया है। शादी का जोड़ा गायब होने की वजह से गोयंका परिवार में खलबली मच जाती है। जिसके बाद जब अभिमन्यु आता है तब वह इसका जिम्मेदार आरोही को ठहराता है।

Also Read: अनुपमा 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अपनी मंगेतर को डेट पर ले जाएगा अनुज, रंग में भंग डालेगा वनराज

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु के ताने से परेशान होकर आरोही यह ठान लेगी कि अब वह अभिमन्यु से शादी करके रहेगी। इसके साथ आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अक्षरा को परेशान देखकर अभिमन्यु भी परेशान हो जाता है। जिसके बाद अभिमन्यु यह ठान लेता है कि वह अक्षरा का लहंगा ढूंढ कर रहेगा। वह अक्षरा से यह वादा करता है कि वह  लंहगा जरूर ढूंढ कर लाएगा। अक्षरा का लहंगा ढूंढने के लिए अभिमन्यु बाहर चले जाता है। और यही बात महिमा को बुरी लग जाती है। 

Also Read: लॉकअप शो में सायशा शिंदे ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक कपल के साथ थ्रपल रिलेशनशिप में थीं डिजाइनर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

जब महिमा यह देखती है कि शादी से कुछ देर पहले ही अक्षरा का लहंगा ढूंढने के लिए अभिमन्यु बाहर गया है तब वह गुस्सा हो जाती है। वह गोयंका परिवार में बवाल खड़ा कर देती है। वह‌ गोयंका परिवार के सदस्यों को ताना मारते हुए यह कहती है कि वह एक लहंगा नहीं संभाल सके। इसके साथ वह इस बात पर भी बहस करने लग जाती है कि लंहगा ढूंढने के लिए अभिमन्यु को क्यों बाहर भेजा गया है। महिमा के बाद शेफाली भी यह कहने लग जाती है कि वह लोग शकुन और अपशकुन को लेकर बहुत संवेदनशील हैं। शादी से पहले दूल्हे को बाहर भेजना ठीक नहीं माना जाता है इसलिए शेफाली और महिमा भड़क जाती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर