ये रिश्ता क्या कहलाता है, 10 मई 2022: शो‌ में चलेगा दिलवाली दूल्हा ले जाएगी ट्रैक! ऐसे होगी अक्षू की विदाई 

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: दर्शकों को लंबे समय से अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का इंतजार था। आखिरकार अक्षरा अपने लवर अभिमन्यु की दुल्हनिया बन ही गई। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Full Episode Update 10 May 2022
ये रिश्ता क्या कहलाता है 10 मई 2022 
मुख्य बातें
  • बेहद रोचक होने वाली है ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी।
  • ऑफिशियल तरीके से हो गई है अभिमन्यु और अक्षरा की शादी।
  • अब धमाकेदार तरीके से होगी अक्षरा की विदाई।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल इन दिनों खूब तहलका मचा रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। लंबे समय से दर्शक अक्षरा और अभिमन्यु की शादी देखना चाहते थे। अब जल्द ही दर्शकों को अक्षरा और अभिमन्यु की शादी देखने को मिलेगी। अक्षरा को अपनी दुल्हन के रूप में देखकर अभिमन्यु के होश उड़ जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में भी खूब धमाका होगा। लेकिन आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है जिसमें बेहद धमाकेदार तरीके से अक्षरा की विदाई होगी। अक्षरा की विदाई देखकर अभिमन्यु भी दंग रह जाएगा। 

Also Read: इमली 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मौत के मुंह में जाएगा आर्यन,‌ इमली के सुहाग पर चलेंगी गोलियां 

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि ऑफिशियल तरीके से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हो जाएगी। आखिरकार वह दिन आने ही वाला है जब अक्षरा अपनी मांग में अभिमन्यु के नाम का सिंदूर भरेगी। शादी के बाद बिरला परिवार एक प्यारा सा फैमिली सॉन्ग गाकर अक्षरा का अपने परिवार में स्वागत करेगा। आने वाले एपिसोड में अब दिलवाली दूल्हा ले जाएगी ट्रैक चलने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षरा की विदाई सबसे अलग और यूनिक तरीके से होने वाली है। यहां दूल्हा दुल्हन को नहीं बल्कि दुल्हन दूल्हा को विदा कर के ले जाएगी वह भी बाइक पर। जी हां, ‌ आने वाले ट्रैक में देखा जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु को बाइक पर घर ले जाएगी।

Also Read: अनुपमा 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मरने से पहले बापू जी ने अनुपमा के सामने रखी ऐसी शर्त, अनुज से किया यह डिमांड

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

भले ही कई मुश्किलों के बाद अक्षरा और अभिमन्यु एक हो गए हैं। लेकिन शादी के बाद अक्षरा की जिंदगी आसान नहीं होगी। शादी के बाद अक्षरा के जिंदगी में अब ऐसे नए तूफान आएंगे जिसकी कल्पना उसने कभी भी नहीं की होगी। ससुराल में जहां अक्षरा को ससुराल वालों से ढेर सारा प्यार मिलेगा तो वहीं कुछ लोग उसकी जिंदगी में नए तूफान लेकर आएंगे। ‌अब अक्षरा नए घर में अपने ससुराल वालों के साथ कैसे एडजस्ट करेगी यह देखना बेहद रोचक होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर