Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नई एंट्री के साथ शो में आएगा नया तूफान, क्या होकर रहेगा मंजरी और हर्ष का तलाक

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 15 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस टीवी सीरियल में नई एंट्री होने वाली है जो अपने साथ नए तूफान लेकर आ रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 15 June 2022 Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 15 June 2022 TV Serial Full Episode Written Update
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नई एंट्री।
  • अपने मां बाप का तलाक करवाना चाहता है अभिमन्यु।
  • अभिमन्यु के सामने खुलेगा आरोही का राज। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल इन दिनों दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों इस टीवी सीरियल में हाई प्वाइंट ड्रामा का ट्रैक चल रहा है। पिछले कुछ एपिसोड्स में यह देखा गया था कि ‌बिरला परिवार में हर्षवर्धन के काले सच की वजह से भूचाल आ जाता है। हर्षवर्धन की सच्चाई बताने के लिए अभिमन्यु और ‌मंजरी अक्षरा से गुस्सा हो जाते हैं। घर में हो रही परेशानी का कारण अभिमन्यु और मंजरी अक्षरा को मानते हैं। जिसके बाद यह देखा गया कि अभिमन्यु अपने मां-बाप यानी मंजरी और हर्षवर्धन का तलाक करवाने के पीछे पड़ जाता है। अभिमन्यु यह चाहता है कि मंजरी हर्षवर्धन से अलग हो जाए ताकि वह खुश रह सके। लेकिन मंजरी हर्ष से तलाक लेने के लिए मना कर देती है।

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई के बीच दूरियां पैदा करेगी पाखी, नई चाल से हिल जाएगा चव्हाण परिवार

शो में होगी नई एंट्री

मंजरी के मना करने पर भी अभिमन्यु नहीं मानता है। वह चाहता है कि मंजरी और हर्षवर्धन का तलाक हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर्षवर्धन हमेशा अपनी पत्नी मंजरी का मजाक उड़ाता रहता है और उसे नीचा दिखाता है। अभिमन्यु यह चाहता है कि मंजरी को वह सारी खुशियां मिले जिसकी वह हकदार है। अभिमन्यु अपनी मां मंजरी के लिए तलाक का पेपर लेकर जाता है लेकिन मंजरी हर्षवर्धन को तलाक देने से मना कर देती है और तलाक के पेपर्स को फेंक देती है। जिसके बाद अब यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु गुस्से में घर से बाहर चला जाता है लेकिन अपने साथ वकील लेकर आता है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या सच में अभिमन्यु मंजरी और हर्षवर्धन का तलाक करा कर रहेगा या नहीं।  

Also Read: ओटीटी पर कब दस्तक देगा करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 7, जानें क्या है प्रीमियर डेट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - Watch Episode 463 - Akshara, Abhimanyu Get Drunk on Disney+ Hotstar

इसके साथ अब यह भी देखा जाएगा कि अभिमन्यु को यह पता चल जाएगा कि बिरला परिवार में नया तूफान लाने के पीछे अक्षरा नहीं बल्कि आरोही का हाथ है। उसे यह पता चल जाएगा कि आरोही की वजह से बिरला परिवार में आग लगी है। अब आने वाले एपिसोड में इस बात का पता चलेगा कि जब अभिमन्यु को आरोही के सच का पता चलेगा तो वह किस तरह रिएक्ट करेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर