अक्षरा को एक्सपोज करेगा अभिमन्यु, हर्षवर्धन खेलेगा अरोही के साथ बड़ा गेम, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Star Plus Serial 3 Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स क्रिसमस स्पेशल होंगे, जिसमें दर्शकों को 3 बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जानें कौनसे होंगे वो 3 बड़े ट्विस्ट... 

YRKKH star plus Serial 3 Twist Abhimanyu Expose Akshara and Harshvardhan helps Aarohi
ये रिश्ता क्या कहलाता है। 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्रिसमस पर होगा धमाका
  • दर्शकों को देखने को मिलेंगे 3 बड़े ट्विस्ट
  • जानें कौनसे होंगे वो 3 बड़े ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी में नई चुनौतियों को देखने के लिए तैयार है। अभिमन्यु और अक्षरा प्यार में हैं लेकिन आरोही उन्हें दूर रखने की पूरी कोशिश कर रही है। अब अभिमन्यु को कुछ ऐसा पता चला है कि उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई है क्योंकि उसे पता चलता है कि अक्षरा हर समय उसे चुपचाप प्यार कर रही थी। अब आने वाले एपिसोड्स क्रिसमस स्पेशल होंगे, जिसमें दर्शकों को 3 बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जानें कौनसे होंगे वो 3 बड़े ट्विस्ट... 

हर्षवर्धन खेलेगा बड़ा गेम
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ड्रामा होने वाला है। हर्षवर्धन बेनकाब हो जाता है और मनीष ने अभिमन्यु और आरोही की शादी रद्द कर दी। आरोही को अभी भी उम्मीद है लेकिन आखिरकार उसकी उम्मीद टूट जाती है जब सीसीटीवी तस्वीरों से पता चलता है कि अक्षरा ने अभिमन्यु की जान बचाई थी। आरोही उसे जलाने के लिए मुड़ती है लेकिन महिमा बीच में आती है। यह तब होता है जब हर्षवर्धन को आरोही के झूठ के बारे में पता चलता है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि क्रोधित होने के बजाय हर्षवर्धन वास्तव में आरोही का समर्थन करता है और अभिमन्यु के देखने से पहले उसे फोटोज खोजने के लिए मजबूर करता है। जबकि हर्षवर्धन भी गेम खेल रहा है। अभिमन्यु कैसे इस गेम को ओवर करेगा। अभिमन्यु आगे क्या करेगा और इस क्रिसमस पार्टी में क्या बड़ा ट्विस्ट आने वाला है देखना होगा। 

अक्षरा को एक्सपोज करेगा अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहले देखा गया था कि अक्षरा ने ही अभिमन्यु को आग की त्रासदी से बचाया था। आरोही ने सच्चाई का खुलासा करने से इंकार कर दिया और अभिमन्यु की लाइफ सेफ करने का सारा श्रेय ले लिया। हालांकि सच्चाई अक्षरा की एक फोटो से सामने आ जाएगी। अभिमन्यु को तस्वीर मिलती है और अक्षरा के सच्चे प्यार के बारे में पता चलता है। अब अभिमन्यु रुकने वाला नहीं है। वो अक्षरा को सबके सामने और मंजरी को भी बेनकाब कर देगा। अभिमन्यु अक्षरा को यह विश्वास दिलाने जा रहा है कि वह उसके लिए आदर्श लड़की है, आरोही नहीं। ये ट्विस्ट परिवार वालों के बीच एक बड़ा धमाका करने वाला है। 

अक्षरा को चैलेंज करेगा अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है में बिड़ला और गोयनका परिवार में इस क्रिसमस पार्टी में जोरदार धमाका होने वाला है। आरोही और हर्षवर्धन पूरी कोशिश करते हैं कि मेडिकल कैंप की सीसीटीवी तस्वीर अभिमन्यु के हाथ में न जाए, लेकिन सब बेकार हो जाता है। अभिमन्यु अब दूसरा रास्ता अपनाने वाला है। अब अभिमन्यु और अक्षरा के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। स्थिति पेचीदा हो जाएगा, जब अभिमन्यु यहां पर अक्षरा को शादी का चैलेंज करता है। अक्षरा, आरोही की खुशी के लिए अभिमन्यु से दूर रहने की बहुत कोशिश कर रही है लेकिन अभिमन्यु इस बलिदान के लिए तैयार नहीं है। अब देखना होगा अभिमन्यु अपने चैलेंज को कैसे पूरा करता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर