मंडप में आरोही का होगा भांडा फोड़ तो अक्षरा से कोर्ट मैरिज करेगा अभिमन्यु, ये रिश्ता क्या कहलाता में होने वाले हैं 3 बड़े धमाके

YRKKH Star plus show 3 Twist : ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में खुलेगा अभिमन्यु के गोद लेने का सच तो आरोही के सारे झूठ आएंगा सामने। जानें कहानी में आने वाले 3 बड़े ट्विस्ट...

YRKKH 3 Twist Abhimanyu Akshara Court marriage secrets to Aarohi exposed Pregnancy Report in Star plus TV Serial
ये रिश्ता क्या कहलाता है। 
मुख्य बातें
  • मंडप में आरोही से शादी तोड़ देगा अभिमन्यु
  • अभिमन्यु और अक्षरा करेंगे कोर्ट मैरिज
  • जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले 3 ट्विस्ट

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे कुछ बड़े खुलासे होने वाले हैं। कहानी के अनुसार, अभिमन्यु को मेडिकल कैंप की तस्वीर मिल चुकी है। अब कहानी में आगे अभिमन्यु और अक्षरा दोनों अपने प्यार के लिए स्टैंड लेने वाले हैं। हालांकि, यह अंत नहीं है। आने वाली कहानी में अभिमन्यु के गोद लेने का सच ठीक उसी समय सामने आएगा, जब आरोही के सारे झूठ सामने आएंगे। ये दो बड़े खुलासे कहानी में एक बड़ा मोड़ लेकर आने वाले हैं। देखना होगा कि आखिरकार बिरला और गोयनका परिवार के सामने सच आने से और क्या होगा। इसी के साथ कहानी में आएंगे 3 बड़े दिलचस्प मोड़...

मंडप में आरोही से शादी तोड़ देगा अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो के आगामी ट्रैक में कुछ हाई-वॉल्टेज ड्रामा दिखने वाला है। अभिमन्यु ने आखिरकार आग दुर्घटना के बारे में सच्चाई जान ली। अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि अक्षरा ने उसे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी, आरोही ने नहीं। आरोही उसे बचाने का झूठा श्रेय ले रही है। अब आरोही का पर्दाफाश करने के लिए आखिरकार अभिमन्यु लेगा बड़ा फैसला। अभिमन्यु ने शादी के दौरान मंडप में आरोही को बेनकाब करने के लिए एक चौंकाने वाला कदम उठाएगा। अभिमन्यु मंडप में आरोही के साथ अपनी शादी तोड़ देगा और अक्षरा से शादी करने का प्रस्ताव रखेगा। क्या अक्षरा उसके प्यार को स्वीकार करेगी और अभिमन्यु से शादी करेगी? ये देखना होगा। 

अभिमन्यु और अक्षरा करेंगे कोर्ट मैरिज
अभिमन्यु और अक्षरा अपने प्यार के लिए एक स्टैंड लेने के लिए उत्सुक हैं। अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा मोड़ आने वाला है। यहां से कहानी एक बड़ा मोड़ लेने वाली है। अभिमन्यु की शादी में और भी ड्रामा होने वाला है क्योंकि आखिरकार, यह शादी अक्षरा से होगी आरोही से शादी टूटने वाली है। यह महा-मोड़ पूरी कहानी को बदल देगा। बताया जा रहा है कि आगामी ट्रैक अभिमन्यु और अक्षरा को भागते हुए और फिर कोर्ट में शादी करते हुए देखा जाएगा। 

अभिमन्यु के हाथ लगी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट
अभिमन्यु को किसी भी रस्म में कोई दिलचस्पी नहीं है जहां मंजरी मौजूद नहीं है। जैसा कि अभिमन्यु यह विवाह केवल मंजरी की खुशी के लिए कर रहा है। जब आनंद, अभिमन्यु को हल्दी की रस्म के लिए बुलाता है तो वह ऐसा करने से मना कर देता है। इस दौरान अभिमन्यु को अस्पताल की फाइल लेकर जाते हुए देखा जाता है। अभिमन्यु के पास जो फाइल है, उसमें प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट दिखाई दे रही है। शो में अभी तक प्रेग्नेंसी ट्रैक के बारे में कुछ नहीं बताया गया है लेकिन आगे की कहानी में यह अगला बड़ा ट्विस्ट हो सकता है। क्या बिड़ला परिवार में कोई गर्भवती है? या इस रिपोर्ट के साथ पिछली गर्भावस्था की कोई कहानी जुड़ी हुई है? यह देखना दिलचस्प होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर