अक्षरा के एक्सीडेंट से अभिमन्यु पर गिरी गाज, क्या अपने प्यार को बचाने में हो पाएगा कामयाब?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। रोड एक्सीडेंट की वजह से अक्षरा बूरी स्थिति में है वहीं अभिमन्यु उसकी सर्जरी करने से डर रहा है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Spoiler Twist Written Update In Hindi, Abhimanyu To Perform Akshara's Surgery,
ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट।
  • रोड एक्सीडेंट का शिकार हो जाएगी अक्षरा। 
  • अक्षरा की सर्जरी करने से डरेगा अभिमन्यु।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी सीरियल अपनी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ है। अक्षरा, आरोही और अभिमन्यु का लव ट्रायंगल लोगों को आकर्शित कर रहा है। इस शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मौत से जंग लड़ रही अक्षरा को बचाने में अभिमन्यु कामयाब होगा या नहीं। इस टीवी सीरियल के पीछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि कैसे अक्षरा को यह पता लग जाता है कि आरोही एमडीए की परीक्षा देने जा रही है। जिसके बाद वह आरोही से इस बारे में पूछताछ भी करती है, लेकिन आरोही उसे इन सब मामलो से दूर रहने के लिए कहती है। जिसके बाद यह देखा गया कि अक्षरा को कहीं से पता लग जाता है कि आरोही के खिलाफ साजिश की जा रही है। जिसके बाद नील भी अक्षरा को इस बारे में बताता है। लेकिन अक्षरा आरोही को समझाने में कामयाब नहीं होती है। 

इसके बाद अक्षरा और आरोही एक दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं। अक्षरा आरोही से उसके झूट के बारे में पूछटी है लेकिन आरोही उसका जवाब नहीं देती है। जिसके बाद अक्षरा आरोही से सचेत रहने के लिए भी कहती है लेकिन आरोही उसकी सुनती नहीं है। बिना अक्षरा की बात सुने आरोही अस्पताल चली जाती है। आरोही को समझाने के लिए अक्षरा भी उसके पीछे-पीछे चली जाती है। इसी बीच अक्षरा का एक्सीडेंट हो जाता है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जाता है। एक्सीडेंट की वजह से अक्षरा की हालत नाजुक है। लेकिन इस टीवी शो का आगामी एपिसोड बहुत रोचक होने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा के लिए अभिमन्यु किस हद तक जा सकता है।

Also Read: श्रुति करेगी सई-विराट को एक तो अनुपमा में अक्षय होगा नया विलेन!, इमली-आर्यन का रोमांस सहित 5 TV शोज में आएंगे बड़े ट्विस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: बिग बॉस 15: अभिजीत बिचकुले से बोले सलमान खान -'घर में आकर तेरे को मारकर जाउंगा', कंटेस्टेंट ने कहा- 'भाड़ में गया शो'

अक्षरा की सर्जरी करने से डरेगा अभिमन्यु

एक्सीडेंट की वजह से अक्षरा की हालत नाजुक हो जाती है। अक्षरा का एक्सीडेंट केस अभिमन्यु के पास आता है। अक्षरा को इस हालत में देखकर अभिमन्यु अंदर से टूट जाता है। जिसकी वजह से वह अक्षरा की सर्जरी नहीं कर पाता है। एक तरफ अक्षरा की हालत नाजुक है दूसरी ओर अभिमन्यु उसे देखकर बहुत परेशान है। अब यह देखना होगा कि क्या अभिमन्यु अक्षरा की जान बचा पाता है या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर