YRKKH में हुई आरोही के दुश्मन की एंट्री तो जान से प्यारा यह शख्स अक्षरा पर लगाएगा अपनी सास को मारने का इल्जाम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: पाॅपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं। इस शो में आरोही के नए दुश्मन की एंट्री होने वाली है वहीं अक्षरा के ऊपर घिनौना इल्जाम लगने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Twist And Spoiler Written Update In Hindi, Arohi's New Enemy Entry In The Show
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे एक साथ कई ट्विस्ट।
  • शो में होने वाली है आरोही के नए दुश्मन की एंट्री।
  • अक्षरा के ऊपर लगेगा अपनी सास की जान लेने का इल्जाम।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Updates: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि मंजरी के एक्सीडेंट की वजह से पूरा बिरला परिवार उदास है। वहीं, अभिमन्यु उस शख्स की तलाश में लगा हुआ है जिसने उसकी मां का एक्सीडेंट किया था। अभिमन्यु को परेशान देखकर अक्षरा भी उदास है। सभी लोग मंजरी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन आरोपी को किसी और चीज की चिंता सता रही है। अब तक यह देखा गया कि आरोही के कार से किसी का एक्सीडेंट हो जाता है और आरोही को लगता है कि मंजरी का एक्सीडेंट उसी ने किया है। लेकिन आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यह देखा जाएगा कि आरोही अब एक नई मुसीबत में फंसने वाली है।

Also Read: Rakhi Sawant Career Struggle: गरीब परिवार से बगावत करके निकली थीं राखी सावंत, आज नहीं हैं किसी परिचय की मोहताज

आरोही को जाल में फंसा रहा है नया दुश्मन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु यह कहता है कि वह उस शख्स को नहीं छोड़ेगा जिसने उसकी मां का एक्सीडेंट किया है। यह सुनकर आरोही परेशान है क्योंकि उसे ऐसा लग रहा है कि अगर अभिमन्यु को यह पता चल जाएगा कि उसकी मां का एक्सीडेंट उसी के कारण से हुआ है तो अभिमन्यु उसे नहीं छोड़ेगा। इसलिए वह सारे सबूत मिटा देना चाहती है ताकि किसी को यह पता ना लग पाए कि मंजरी का एक्सीडेंट कैसे हुआ। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आरोही एक्सीडेंट वाले स्पाॅट पर जाती है एक्सीडेंट के सारे सबूत मिटा देती है। उसे ऐसा लगता है कि उसी की कार से मंजरी का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन असलियत यह नहीं है। दरअसल इस शो में आरोही के एक नए दुश्मन की एंट्री हो रही है जो उसे अपने जाल में फंसा रहा है। मंजरी का एक्सीडेंट आरोही ने नहीं बल्कि किसी और ने किया है।

Also Read: कंगना रनौत के 'लॉक अप' में आईं 2 हसीनाएं, मंदाना करीमी और ब्यूटी ब्लॉगर आजमा फलाह की हुई नई एंट्री

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

अक्षरा पर लगेगा अपनी सास को जान से मारने का आरोप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि जब मंजरी की हालत ठीक हो जाएगी तब अक्षरा और अभिमन्यु के एंगेजमेंट सेरिमनी की तैयारी होगी। इस इंगेजमेंट सेरेमनी के दौरान पूरा परिवार शामिल होगा लेकिन तभी वहां पुलिस आ जाएगी। पुलिस को देखकर सब हैरान हो जाएंगे। सब को यह जानकर जोर का झटका लगेगा कि एक्सीडेंट केस में आरोपी का हाथ था। लेकिन खुद को बचाने के लिए आरोही सारा इल्जाम अक्षरा पर डाल देगी। वह दावा करेगी कि अक्षरा ने अपनी सास की जान लेने की कोशिश की। वह अक्षरा के ऊपर हिट एंड रन केस का इल्जाम लगाएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर