नील के एक कदम से हिल जाएगा बिरला-गोयंका परिवार तो उससे शादी करके अभिरा को घर से बाहर निकालेगी आरोही 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब एक बड़ा तूफान आने वाला है। नील अब एक ऐसा कदम उठाएगा जिसकी वजह से अक्षरा अभिमन्यु समेत गोयंका और बिरला परिवार के सभी सदस्य हक्के-बक्के रह जाएंगे। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Twist And Spoiler Written Update In Hindi, Big Bang In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Neil Wil Propose Arohi For Marriage 
ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। 
  • नील इस टीवी सीरियल में लेकर आने वाला है नया तूफान। 
  • नील के एक कदम से गोयंका और बिरला परिवार में मच जाएगी खलबली।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। दर्शकों को अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्रायंगल बहुत पसंद आ रहा है। इस टीवी सीरियल में यह देखा गया कि कैसे अभिमन्यु अक्षरा को डराकर उसके दिल की बात उसकी जुबां पर ले आता है। अभिमन्यु को खोने के डर से अक्षरा उसके सामने यह कबूल कर लेती है कि वह भी उससे बेइंतहा मोहब्बत करती है। जिसके बाद अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि अभिरा अपने परिवार वालों की अनुमति से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। किसके साथ कुछ खबरों के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस टीवी सीरियल में एक नई एंट्री होने वाली है। खबरों के अनुसार, यह नई एंट्री कैरव की गर्लफ्रेंड की होगी। फिलहाल इसके साथ इस टीवी सीरियल में और बड़े ट्विस्ट भी आने वाले हैं। 

नील करेगा आरोही को प्रपोज

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा हमेशा के लिए एक होने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह दोनों अपने परिवार वालों की अनुमति से शादी करना चाहते हैं। वहीं, नील अभिमन्यु और अक्षरा को हमेशा खुश देखना चाहता है। इसीलिए वह यह नहीं चाहता कि आरोही अभिरा यानी अभिमन्यु और अक्षरा को हमेशा के लिए जुदा कर दे। इसके साथ वह यह भी नहीं चाहता है कि आरोही बिरला परिवार की बहू बनकर उनका नाम मिट्टी में डुबा दे। इसलिए वह आरोही की शादी करने के लिए उसे प्रपोज करेगा। 

Also Read: भागकर भी शादी नहीं कर पाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु, अरोही उठाएगी बड़ा कदम, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: YRKKH New Entry: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो रही नई एंट्री, अब कहानी में शुरू होगी कायरव की लव स्टोरी

नील से शादी करने के लिए मान जाएगी आरोही 

अब इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड्स में यह देखा जाएगा कि नील आरोही को शादी करने के लिए प्रपोज करेगा। जिसके बाद आरोही नील से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी। आरोही नील से तो शादी कर लेगी लेकिन ऐसा करने के पीछे उसका एक मकसद छुपा होगा। आरोही यह जानती है कि अभिमन्यु हर्षवर्धन और मंजरी का असली बेटा नहीं है। इसीलिए वह नील से शादी करना चाहती है ताकि बिरला परिवार की बहू बनकर वह अक्षरा को घर से हमेशा के लिए निकाल दे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर