YRKKH Spoiler: अपना प्यार पाने के लिए अक्षरा ने उठाया कदम, लेकिन इस वजह से एक बार फिर टूटा अभिमन्यु का दिल 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 17, 2021 | 23:53 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अपनों को नाराज किए बिना अक्षरा अब अपने प्यार को पाने की कोशिश करेगी।

akshara takes a major decision to meet abhimanyu, akshara failed to meet abhimanyu
ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट।
  • अपने प्यार को पाने के लिए अक्षरा लेगी नया कदम।
  • आरोही की वजह से अभिमन्यु से मिलने में नाकाम हो जाएगी अक्षरा। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी सीरियल दिन पर दिन बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। इस टीवी सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा अपनी बहन आरोही की खुशियों के लिए अपने प्यार को ठुकरा देती है। वहीं, अभिमन्यु को इस बात से गहरा सदमा लगता है जिसके बाद वह अपना घर छोड़कर चला जाता है। लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है कि आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा अब अपनी खुशियों के लिए स्टैंड लेगी और अपना प्यार पाने के लिए एक नया कदम उठाएगी। लेकिन अक्षरा का यह प्लान सफल नहीं हो पाएगा क्योंकि बीच में उसकी बहन आरोही आ जाएगी।

अक्षरा आरोही का फेस-ऑफ

जब सबको यह पता चलता है कि अभिमन्यु आरोही से नहीं बल्कि अक्षरा से प्यार करता है तो यह जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक बार फिर आरोही अक्षरा पर अपना प्यार छीनने का इल्जाम लगाती है। लेकिन अब अक्षरा आरोही की बातों को सहन नहीं करेगी और अपने लिए स्टैंड लेगी। अपनी बहन की खुशियों के लिए अक्षरा अपने प्यार से दूर चली जाती है। लेकिन आरोही को यह बात समझ नहीं आ रही है। जब अभिमन्यु सबको छोड़कर चला जाता है तब आरोही अक्षरा पर इल्जाम लगाती है। लेकिन अक्षरा अब चुप नहीं रहेगी और आरोही को कड़ा जवाब देगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अभिमन्यु से नहीं बयां कर पाएगी अक्षरा अपने दिल का हाल 

अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से मिलने का प्लान बनाते हैं जिसके लिए दोनों काफी उत्सुक रहते हैं। लेकिन आरोही के एक्सीडेंट की वजह से अक्षरा अभिमन्यु से बिना मिले चली जाएगी। आरोही के एक्सीडेंट की वजह से अभिमन्यु और अक्षरा एक बार फिर नहीं मिल पाते हैं। स्वर्णा आरोही को हॉस्पिटल लेकर जाती है और पीछे से अक्षरा भी आरोही को देखने जाती है। जब अभिमन्यु को पता चलता है की अक्षरा मिलने नहीं आई है तब उसका दिल एक बार फिर टूट जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर