[VIDEO] जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण के रंग में रंगी अंगूरी भाभी, तिवारी जी ने भी दिया खूब साथ

टीवी मसाला
Updated Aug 24, 2019 | 00:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को पूरा देश सेलिब्रेट कर रहा है ऐसे में टीवी की दुनिया के सितारों भी इसे खूब धूमधाम से मना रहे हैं। हाल ही में शुभांगी आत्रे और रोहिताश गौड़ ने जन्माष्टमी को लेकर जूम से एक्सक्लूसिव बात की

Shubhangi Atre, Rohitash gaur, Bhabi ji ghar par hain
Shubhangi Atre, Rohitash Gaur   |  तस्वीर साभार: Instagram

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सब कान्हा के रंग में रंगे हुए हैं। ऐसे में हमारे सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। हाल ही में छोटे परदे के मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे और मनमोहन तिवारी यानी रोहिताश गौड़ ने जूम से एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान दोनों ने अपनी जन्माष्टमी से जुड़ी कुछ पुरानी यादों को ताजा किया। शुभांगी ने बताया कि कैसे प्रेम के देवता कहे जाने वाले भगवान श्री कृष्ण सर्वगुण संपन्न हैं और सबके चहेते हैं। इस दौरान उन्होंने रोहिताश को श्री कृष्ण की वेशभूषा में सजाया और दोनों ने जमकर मस्ती की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर