[VIDEO] डांस इंडिया डांस 7 से छोड़ सकती हैं करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा लेंगी उनकी जगह

टीवी मसाला
Updated Jul 18, 2019 | 23:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। जिसके चलते मलाइका अरोड़ा डांस इंडिया डांस 7 के आने वाले एपिसोड में जज की कुर्सी संभाल सकती हैं।

Malaika Arora, Kareena Kapoor khan, Dance India Dance 7 
Malaika Arora, Kareena Kapoor khan  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में है। जिसका असर उनके रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस 7 पर पड़ता दिख रहा है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के चलते करीना डांस इंडिया डांस के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। इस वजह से शो के मेकर्स उन्हें मलाइका अरोड़ा से रिप्लेस कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि मलाइका कुछ दिनों में शो की शूटिंग शुरू करेंगी। बता दें कि करीना लंबे वक्त से लंदन और मुंबई के बीच ट्रेवल कर रही हैं और किसी तरह से दोनों प्रोजेक्ट्स में तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन शो के लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। इससे पहले जब करीना मुंबई नहीं पहुंच पाईं थीं तो उस वक्त उनकी बहन करिश्मा कपूर ने उनकी जगह ली थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर