Nikki Tamboli और Tony Kakkar का नया सॉन्ग Number Likh रिलीज, गाने की धुन कर देगी थिरकने पर मजबूर- Video

टीवी मसाला
Updated Jun 18, 2021 | 14:06 IST

Nikki Tamboli Tony Kakkar Song Number Likh video: निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ का नया गाना नंबर लिख रिलीज हो गया है। पूरे गाने में दोनों फ्लर्ट करते दिख रहे हैं...

Latest Hindi Song 2021 NUMBER LIKH Video: निक्की तंबोली का नया गाना रिलीज हो गया है। बिग बॉस स्टार निक्की तंबोली का ये गाना टोनी कक्कड़ के साथ रिलीज हुआ है। निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ के इस गाने का नाम नंबर लिख है जो कि आज 18 जून को जारी किया गया है। इस गाने को टोनी कक्कड़ द्वारा गाया गया है और ये एक पेपी नंबर है। वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री कमाल दिख रही हैं। टोनी जहां निक्की के साथ छेड़खानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसा कि गाने के नाम से पता चल रहा है, सिंगर निक्की तंबोली को अपना नंबर देने और उसे कॉल करने के लिए कह रहा है। पूरे गाने में दोनों फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। इसे अंशुल गर्ग ने प्रोड्यूज किया है वहीं अगम मान और अजीम मान द्वारा डायरेक्ट किया गया है। टोनी ने गाने का म्यूजिक और लिरिक्स भी दिया है। कुछ टाइम पहले रिलीज हुए कल्ला रह जाएंगे के बाद निक्की तंबोली का यह दूसरा म्यूजिक वीडियो है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर