[VIDEO] तारक मेहता का उल्टा चश्मा: नए शो में नजर आने को बेताब मुनमुन दत्ता, कही ये बात   

टीवी मसाला
Updated Jul 31, 2019 | 22:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान मुनमुन ने मस्ती भरे अंदाज में सवालों का जवाब दिया।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Munmun Dutta
Munmun Dutta  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी के पॉपुलर शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 11 साल हो गए हैं। इस दौरान शो में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। रिपोर्टर ने जब मुनमुन से तारक मेहता के अलावा दूसरे किसी शो में हिस्सा लेने को लेकर सवाल पूछा तो मुनमुन ने बताया कि उन्हें डांस रियलिटी शो और खतरों के खिलाड़ी टाइप के रियलिटी शो में हिस्सा लेकर काफी खुशी होगी। बता दें कि मुनमुन बॉलीवुड फ‍िल्‍म मुंबई एक्सप्रेस और हॉलीडे में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मुनमुन 2008 से लगातार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का रोल निभा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर