[VIDEO] लीड एक्टर ने छोड़ा शक्ति अस्तित्व के अहसास की सीरियल, वजह जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

टीवी मसाला
Updated Aug 27, 2019 | 00:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी के चर्चित शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इस सीरियल में अब विवियन डीसेना नहीं दिखाई देंगे। शो के मेकर्स से बात करके उन्होंने ये शो क्विट कर दिया है।

Roshni Sahota, Vivian Dsena,shakti astitva ke ehsaas ki
Vivian Dsena, Roshni Sahota  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियलों में से एक 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शो में हरमन का किरदार निभाने वाले एक्टर विवियन डीसेना ने शो को अलविदा कह दिया है। गौरतलब है कि लीप के बाद विवियन को एक बड़े लड़के के पिता का रोल निभाना था। जिसके लिए वो कम्फर्टेबल नहीं थे। ऐसे में उन्होंने शो के मेकर्स से बात करके ये शो छोड़ने का मन बना लिया है। हाल ही में शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस रोशनी सहोटा ने जूम से इस बारे में एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान रोशनी ने बताया कि जब आप किसी शो को छोड़ कर जाते हो तो वहां हुई लोगों से बॉन्डिंग को बहुत मिस करते हो। बता दें कि विवियन से पहले रोशनी भी शो छोड़ चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर