अभिमन्यु के खातिर अक्षरा को छोड़ना पड़ेगा अपना सपना? पति के इलाज के लिए क्या अपनी आवाज की कुर्बानी देगी अक्षु 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अभिमन्यु के इलाज के लिए अक्षरा को अपना सपना छोड़ना पड़ेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler  |  तस्वीर साभार: YouTube

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अब बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अभिमन्यु के इलाज के लिए अक्षरा बहुत परेशान है। इसलिए वह डॉक्टर कुणाल को अपने पति की सर्जरी करने के लिए कहती है। वह चाहती है कि जल्द‌ से जल्द अभि का इलाज हो जाए। ऐसे में डॉक्टर कुणाल अभिमन्यु की सर्जरी करने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन अक्षरा के सामने एक शर्त रखते हैं। डॉक्टर कुणाल यह कहते हैं कि वह अभिमन्यु की सर्जरी करेंगे लेकिन इसके लिए अक्षरा को अपनी आवाज उनकी बहन को‌ देनी होगी। डॉक्टर कुणाल की‌ यह बात सुनने के बाद अक्षरा दंग रह जाती है लेकिन उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है। यहां देखिए आखिर क्यों डाॅक्टर कुणाल ने अक्षरा के सामने यह शर्त रखी।

Also Read: गुम है किसी के प्यार में ‌की ऐश्वर्या शर्मा का होगा कायापलट, लीप के बाद इस तरह से बदल जाएगा एक्ट्रेस का किरदार

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर