ये रिश्ता क्या कहलाता है: क्या फैमिली ड्रामा के बाद अब अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते में आएगी मिठास? 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है की अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में तनाव बरकरार है। क्या अब इन दोनों के रिश्ते में मिठास आएगी या नहीं, यहां जानिए।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Updates, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoilers
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai   |  तस्वीर साभार: Instagram

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Updates: जब से बिरला परिवार के सामने हर्षवर्धन के काले सच का पता चला है तबसे अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में तनाव बरकरार है। शादी के बाद भी अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे का साथ अच्छी तरह से एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इन दोनों के रिश्ते के बीच में आई तकरार कभी मिट पाएगी या नहीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु एक इवेंट में मौजूद होंगी जहां यह दोनों एक दूसरे के करीब आने ही वाले होंगे कि तभी एक इमरजेंसी आ जाएगी। इन दोनों को देखने पर ऐसा लग रहा था कि अब जल्द ही इन दोनों के बीच की दूरियां मिट जाएंगी लेकिन इमरजेंसी की वजह से अभिमन्यु वापस अक्षरा से दूर हो गया। 

Also Read: Swayamvar Mika Di Vohti शो में होगी गीता फोगाट की धमाकेदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स को देंगी कई शानदार टिप्स


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर