New Sad Romantic song 2022: टूटे द‍िल दास्‍तां कहता है ये नया गाना, द‍िल में उतर जाएगी राज बर्मन की आवाज

एंटरटेनमेंट
Updated Feb 15, 2022 | 15:41 IST

Romantic song 2022: पारस अरोड़ा और तुनिषा शर्मा का नया गाना तू बैठे मेरे सामने इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में पारस अरोड़ा के साथ तुनिषा शर्मा की जोड़ी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है।

New Sad Romantic Song 2022: मोहब्बत मैं तो करता हूं, रब ने जो पूछा जैसे सुपरहिट गानों के बाद पारस अरोड़ा का नया गाना तू बैठे मेरे सामने इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। पारस अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर अभिनेता के 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। गाने में पारस अरोड़ा के साथ तुनिषा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। पारस तुनिषा से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन दोस्ती के कारण वह कभी अपने दिल की बात बयां नहीं कर पाते। वैलेंटाइन डे वीक खत्म होने के बाद पारस ने इस गाने से हजारो युवाओं का दर्द बयां किया है। वहीं रिलीज होते ही गाने को करीब 25 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। बता दें जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज इस गाने को राज बर्मन ने अपनी शानदार आवाज और विवेक कर ने म्यूजिक दिया है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर