Faridabad Crime: तलाकशुदा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा रेप कर उनके पैसे हड़पने वाला शातिर गिरफ्तार

Faridabad Crime: तलाकशुदा महिलाओं को अपने प्रेमजाल में पांसा कर उनके साथ दुष्‍कर्म करने और उनके पैसे हड़पने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को पिछले पांच साल से भगोड़ा घोषित कर रखा था। आरोपित पर फरीदाबाद और गुरुग्राम में करोड़ों रुपये हड़पने व दुष्‍कर्म का मामला दर्ज है।

 Rape accused arrested
महिलाओं के साथ रेप व धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • तलाकशुदा महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाने वाला आरोपित गिरफ्तार
  • आरोपी महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म करने के अलावा हड़प था पैसे
  • फरीदाबाद और गुरुग्राम में रेप और करोड़ों रुपये हड़पने का मामला दर्ज

Faridabad Crime: तलाकशुदा महिलाओं को मेट्रोमोनियल साइट पर अपने प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी तथा दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस आरोपित को पिछले पांच साल से तलाश रही थी। आरोपित पर वर्ष 2017 में एक महिला ने करोड़ों की ठगी और दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को नोएडा से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड में रखा है।

आरोपित को गिरफ्तार करने वाले बीपीटीपी थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि, गिरफ्तार किया गया आरोपित 48 वर्षीय आकाश है। इसके खिलाफ महिला पुलिस थाना सेंट्रल के अंदर 2017 में एक 45 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, उक्‍त आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके 70 लाख के फ्लैट को बेचकर पैसे भी हड़प लिए। इसके अलावा एक अन्य फ्लैट पर उसने महिला के नाम पर लोन लेकर उसके भी पैसे लेकर फरार हो गया।

आरोपित वर्ष 2018 से घोषित था भगोड़ा

पुलिस ने आरोपित को वर्ष 2018 से भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला है। उसकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। आरोपित ने फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज होने से पहले ही दो महिलाओं को इसी तरह से अपनी प्रेमजाल में फंसा कर शादी कर चुका है। शादी के बाद सारे पैसे हड़पकर तलाक ले लिया। पुलिस ने बताया कि, आरोपित शादी की वेबसाइट पर ऐसी महिलाओं की तलाश करता था, जिनका तलाक हो चुका हो। फिर उनसे संपर्क करके वह उनके नजदीक आने की कोशिश करता है। महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता है और फरार हो जाता। पुलिस ने बताया कि आरोपित पर गुरुग्राम में भी एक महिला के साथ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा हुआ है। आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को भी दे दी गई है।

अगली खबर