Bakhal Neelam Overbridge: जल्द शुरू होगा बड़खल और नीलम ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य, लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Bakhal Neelam Overbridge: शहर का प्रमुख ओवरब्रिज बड़खल व नीलम का मरम्‍मत कार्य जल्‍द शुरू होगा। एफएमडीए अधिकारियों ने साइट का निरीक्षण कर बजट तैयार कर लिया है। लोगों को जाम व दुघर्टना से मिलेगी राहत।

Bakhal and Neelam overbridge repair work will start soon
फरीदाबाद प्राधिकरण करएगा मरम्मत कार्य   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बड़खल और नीलम रेलवे ओवरब्रिज में टूटी पड़ी हैं सड़के व रेलिंग
  • एफएमडीए ने निरीक्षण के बाद बनाया मरम्‍मत कार्य का प्‍लान
  • यहां से गुजरने वाले लोगों को नहीं होगी अब कोई परेशानी

Badkhal Neelam Overbridge: शहर को जोड़ने वाले कई ओवरब्रिज की स्थिति इस समय बदहाल हो गई है। इसमें बड़खल और नीलम रेलवे ओवरब्रिज प्रमुख है। टूटी सड़कों के कारण यहां से गुजरने वाले आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि जल्‍द ही लोगों को इस स्थिति से राहत मिलने जा रही है। क्‍योंकि फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने दोनों ओवरब्रिज के मरम्‍मत कार्य को अप्रूव कर दिया है। 

एफएमडीए के अधिकारियों ने हाल ही में दोनों आरओबी का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने बताया कि, निरीक्षण के बाद प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा दिया गया है। वहां से बजट सेक्‍शन होने के बाद जल्‍द ही मरम्‍मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बड़खल स्मार्ट रोड का भी दौरा किया और इस सड़क की मरम्‍मत के लिए भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

नीलम और बड़खल ओवरब्रिज शहर के मुख्य पुल
नीलम और बड़खल आरओबी शहर के दो मुख्य पुल हैं। दोनों से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां पर स्थिति कई सालों से बदहाल हैं। फुटपाथ की रेलिंग टूट रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण आए दिन यहां एक्‍सीडेंट होता रहा है। बारिश के समय जलभराव के बाद स्थिति और भी बुरी हो जाती है। ऐसे में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने दोनों आरओबी की मरम्मत कराने की योजना तैयार की है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर जर्जर रेलिंग और गड्ढे देखे हैं। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई।

मेला खत्म होने के बाद होगा मरम्मत कार्य  

फिलहाल, प्राधिकरण की तरफ से सूरजकुंड मेले को ध्‍यान में रखकर बड़खल आरओबी के बड़े गड्ढों को भरने का काम अभी से शुरू हो गया है। वहीं मेला खत्‍म होने के बाद दोनों आरओबी पर काम शुरू होगा। एफएमडीए के चीफ इंजीनियर रमेश बांगड़ी ने कहा कि, बड़खल और नीलम आरओबी की मरम्मत कार्य जल्‍द शुरू किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। मंजूरी के बाद काम शुरू कराया जाएगा। यहां से गुजरने वाले लोगों को अब किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

अगली खबर