Amazing Love Story: 26 साल के युवक को हुआ 50 वर्षीय महिला से प्‍यार, दोनों हुए फुर्र, खोज में फरीदाबाद पुलिस

Amazing Love Story: फरीदाबाद से एक दिलचस्‍प और हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर 26 वर्षीय एक युवक को 50 साल की महिला से प्‍यार हो जाता है। घर वालों के विरोध के बाद दोनों जून माह में भाग गए। युवक के बारे में अभी तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Amazing Love Story
26 साल के युवक को हुआ 50 साल की महिला से प्‍यार  
मुख्य बातें
  • युवक के घर वाले कर रहे थे इस अनोखे प्रेम संबंध का विरोध
  • युवक के परिजनों ने महिला के खिलाफ दर्ज कराया मामला
  • फरीदाबाद से एक दिलचस्‍प और हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी

Amazing Love Story: फरीदाबाद में एक दिलचस्‍प और हैरान कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में है। जो भी इस खबर को सुन रहा है, वही इस पर एक दूसरे से चर्चा कर रहा है। दरअसल, शहर में 26 वर्षीय एक युवक को अपने से दोगुनी ज्‍यादा उम्र की 50 साल की एक महिला से प्‍यार हो गया। इस दिलचस्‍प प्‍यार की जानकारी युवक के परिजनों को मिली तो उन्‍होंने विरोध करना शुरू कर दिया।

हालांकि इस विरोध से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की जगह नजदीकियां बढ़ती गई और एक दिन यह अनोखा कपल अपना बैग पैक कर फुर्र हो गया। युवक बालिक है, इसके बावजूद उसके परिजनों ने महिला के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज कराया है। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि 50 वर्षीय महिला उसके 26 वर्षीय बेटे हनी को अपने जाल में फंसाकर फरार हो गई।

दोनों 23 जून को भागे थे घर से

परिजनों ने महिला पर युवक को ब्‍लैकमेल करने और उसके साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका व्‍यक्‍त की है। इसलिए अब युवक के परिजन और पुलिस मिलकर दोनों की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में एनआईटी क्षेत्र के रहने वाले हरिन्द्र सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। हरिन्‍द्र ने बताया कि उनके बेटे हनी की उम्र 26 साल है। अंजू नाम की एक महिला का उनके घर पर लंबे समय से आना-जाना था। आरोप है कि अंजू ने हनी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया और उससे पैसे ऐंठती रही। परिजनों का कहना कि आरोपित महिला दिनभर हनी को फोन कर बात करती है। हरिन्द्र सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ 23 जून को गुरुद्वारे गए थे। जब वे लौट कर घर आए तो बेटा नहीं मिला। इसके बाद वे अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्‍होंने कहा कि उनका बेटा हनी आखरी बार अंजू के साथ ही देखा गया था, तभी से दोनों गायब है। पिता ने आशंका व्‍यक्‍त की कि उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अब दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

अगली खबर