Faridabad News: पूर्व फौजी पति का था अवैध संबंध, पत्नी से चाहता था छुटकारा इसलिए कर दिया ये खौफनाक काम

Faridabad News: जिले के शहजहांपुर गांव में एक पूर्व फौजी पति ने अपनी पत्‍नी की दो गोली मारकर हत्‍या का प्रयास किया। आरोपी दो माह पहले ही सेना से रिटायर्ड होकर आया है। आरोपी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके विवाद में उसने पत्‍नी को गोली मार दी।

Faridabad crime
अवैध संबंध के कारण फौजी पति ने पत्‍नी को मारी गोली   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आरोपी फौजी दो माह पहले ही सेना से हुआ था रिटायर्ड
  • आरोपी अपनी महिला मित्र के सामने ही पत्‍नी को मारी गोली
  • महिला को एक गोली गर्दन के पास और दूसरी लगी हाथ में

Faridabad News: फरीदाबाद के गांव शाहजहांपुर एक पूर्व फौजी पति ने अपनी पत्नी को दो गोलियां मार हत्‍या का प्रयास किया। गोली लगने से किरण नाम की महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, आरोपी पति जितेंद्र दो महीने पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ है। इस आरोपी का किसी दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके विवाद में इसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय इसकी महिला मित्र भी वहां पर मौजूद थी।

थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में पलवल बास मोहल्ला निवासी गिर्राज सिंह ने बताया कि, उसने अपनी बेटी किरण की शादी 2007 में शाहजहांपुर गांव निवासी जितेंद्र भाटी के साथ की थी। इनकी दो बेटी हैं। जितेंद्र सेना में हवलदार था और वहां से दो महीने पहले ही सेवानिवृत्त होकर आया है। आरोपी जितेंद्र सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण वह उसकी बेटी को छोड़ उसके साथ ही बल्लभगढ़ में रहता है। वहीं उसकी बेटी किरण पिछले तीन वर्ष से उसके पास पलवल में रहती थी।

बातचीत के दौरान मार दी दो गोली

पीड़ित के पिता गिर्राज सिंह ने बताया कि, वह अपनी बेटी किरण को तीन महीने पहले जितेंद्र के गांव शाहजहांपुर छोड़ कर आया था। सोमवार को उसकी दूसरी बेटी बिमलेश का उसके पास फोन आया कि दीदी को जीजा ने गोली मार दी है। छांयसा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि, दूसरी महिला को लेकर पति-पत्‍नी में विवाद हो गया था। बातचीत के दौरान ही आरोपी जितेंद्र भाटी ने अपनी पत्‍नी पर फायरिंग कर दी। उसने किरण को दो गोली मारी, एक गोली गर्दन के पास और दूसरी गोली हाथ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसकी महिला मित्र वहां से फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

अगली खबर