Faridabad News: लोगों को मिलेगा नया पिकनिक स्पॉट, बड़खल झील में जल्द होगी बोटिंग, मिलेंगी ये सुविधाएं

Faridabad News: करीब दो दशक से सूखी पड़ी प्रसिद्ध बड़खल झील जल्‍द ही नए स्‍वरूप के साथ फिर से पर्यटाकों को अपनी तरफ लुभाने लगेगी। इस झील को अगले साल सितंबर में पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसे बेंगलुरु की मरीन ड्राइव की तर्ज पर डेवलप किया जा रहा है। यहां पर पर्यटकों को कई सुविधा मिलेंगी।

Badkhal Lake
फरीदाबाद की बड़खल झील की दो दशक पहले जैसी लौटेगी रंगत (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • बड़खल झील अगले साल सितंबर में पर्यटकों के लिए होगा शुरू
  • झील के बीच में बनाया जाएगा पुल, लगेंगे लिफ्ट व एस्केलेटर
  • झील में बोटिंग के साथ मिलेंगी कई तरह की अन्‍य सुविधाएं

Faridabad News: करीब दो दशक पहले तक फरीदाबाद की शान कही जाने वाली प्रसिद्ध बड़खल झील की कोई रंगत एक बार फिर से लौटने वाली है। अरावली की पहाड़ी के बीच स्थित यह झील अब जिले का सबसे बेस्‍ट टूरिस्‍ट प्‍लेस बनेगा। इस झील के अंदर जहां पर्यटकों को बोटिंग करने की सुविधा मिलेगी। वहीं इसके किनारे पर बच्चों के लिए गेम, फूड कोर्ट, जिम, योग के साथ परिवार सहित पिकनिक मनाने की भी सुविधा मिलेगी। इस झाील को उसका नया स्‍वरूप अगले वर्ष सितंबर माह में मिल जाएगा।

यह घोषणा बड़खल झील का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी। उन्‍होंने कहा कि अगले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यह झील पर्यटन प्रेमियों को समर्पित किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इस झील को भरने के लिए सेक्टर-21ए में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का 85 प्रतिशत काम हो गया है। अक्टूबर में इसका काम पूरा हो जाएगा।

सौंदर्यीकरण का काम जोरों पर

बता दें कि, करीब दो किलोमीटर दायरे में फैली बड़खल झील दो दशक पहले पूरी तरह से सूख गई थी। उसके पहले इसे फरीदाबाद के साथ दिल्‍ली-एनसीआर के प्रमुख पर्यटक स्‍थलों में गिना जाता था। अक्टूबर-2015 में बड़खल गांव में आयोति विकास रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष बड़खल झील का खोया रूप वापस दिलाने की मांग रखी गई थी। जिसके बाद से इसके उद्धार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि इस पर कार्य वर्ष 2021 से शुरू हो सका। इस समय झील के नवीनीकरण व इसे पानी से भरने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है।

बेंगलुरु की मरीन ड्राइव की तर्ज पर होगी डेवलप

स्मार्ट सिटी परियोजना की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गरिमा मित्तल ने झील के डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों की जानकारी देते हुए ब‍ताया कि, यह झाील दिल्ली-एनसीआर के पर्यटन प्रेमियों को एक बड़ी सौगात होगी। इस झील पर एक अलग तरह का पुल भी बनाया जाएगा, ताकि लोग अंदर जाकर झील का नजारा करीब से देख सकें। इस पुल पर चढ़ने के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर होगा। इसे खास तौर पर बेंगलुरु की मरीन ड्राइव की तर्ज पर डेवलप किया जा रहा है। यहां पर ट्रैक बनाया जाएगा, जहां लोग घूम सकें। वहीं टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहां पर बच्चों के लिए गेम, फूड कोर्ट, पीने के पानी की सप्लाई के लिए वाटर टैंक और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। झील के अतिरिक्त यहां पर दो घाट बनाए जाएंगे और साथ ही मत्स्य केंद्र का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

अगली खबर