Faridabad News: स्‍कूल कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं से मनचले रोज करते थे छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचे पांच मनचले

Faridabad News: स्‍कूल व कॉलेज आने-जाने वाली छात्रों व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन पुलिस टीम ने कई मनचलों को गिरफ्तार किया। इनमें से पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, बाकि के मनचलों को सख्‍त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

action against miscreants
मनचलों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियान   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • फरीदाबाद महिला पुलिस ने शुरू किया मनचलों के खिलाफ अभियान
  • सेक्टर-16 और बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने चलाया जांच अभियान
  • पांच मनचलों पर हुई कानूनी कार्रवाई, बाकि को सख्‍त हिदायत देकर छोड़ा

Faridabad News: फरीदाबाद में स्‍कूल व कॉलेज आने-जाने वाली छात्रों के साथ छेड़खानी करने वाले मनचालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई शुरू की है। महिला थाना सेक्टर-16 प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने अभियान के पहले दिन कार्रवाई करते हुए विभिन्‍न स्‍थानों से पांच मनचलों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी स्‍कूल और कॉलेजों के आस पास बने रहकर महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे। वहीं, दूसरी ओर बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंदु बाला की टीम ने भी अभियान चलाया और कुछ मनचलों को पकड़ा भी, हालांकि हिदायत देकर उन्‍हें छोड़ दिया गया।

इस अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि, इन मनचलों को काबू करने के लिए सभी महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में स्‍कूल और कॉलेजों के आसपास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से भी बातचीत की। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक कॉलेज टाइम में गेट के सामने ही खड़े रहते हैं और रास्‍ते में फब्तियां कसते हैं। पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 तथा 112 के बारे में जानकारी प्रदान की।

महिला पुलिसकर्मी से ही मनचले करने लगे छोड़खानी

पुलिस प्रवक्‍ता के महिला थाना सेक्टर-16 की टीम टाउन पार्क तथा भारत कॉलोनी के पास तैनात थी, इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ मनचलों ने सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच मनचलों को दबोच लिया। इन सभी आरोपियों को थाने लाया गया। जहां पर सभी आरोपियों के परिजनों को भी थाने बुलाया गया और फिर कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। साथ ही इन आरोपियों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर सीधे जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ बल्लभगढ़ प्रभारी इंदु बाला ने बताया कि उनकी टीम ने सिटी पार्क सहित अन्‍य पार्कों में जाकर कई मनचलों को काबू किया, हालांकि पुन: गलती नहीं करने की हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया।

अगली खबर