Faridabad News: फरीदाबाद 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बना हरियाणा का दूसरा सबसे गर्म शहर

Scorching Heat: फरीदाबाद में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। फरीदाबाद के भूपानी में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के साथ सुबह से ही चलने वाली लू ने भी लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक मौसम इसी तरह रहेगा।

Faridabad News
फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • फरीदाबाद का तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस के पार
  • मौसम विभाग का अलर्ट 13 अप्रैल तक मौसम नहीं होगा कोई बदलाव
  • गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़के हो जाती हैं सूनी

Faridabad News: अभी अप्रैल का दूसरा सप्‍ताह ही चल रहा है, लेकिन गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। हरियाणा के कई शहरों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन राज्‍य के सबसे गर्म जिलों में हिसार व फरीदाबाद सबसे आगे हैं। इन दोनों जिलों में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। बढ़ते तापमान के साथ चल रही लू ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है, दोपहर होते ही सड़के सूनी हो जाती हैं।

जो लागू मजबूरी वश घर से बाहर निकलते भी है, वे भी अपने पूरी शरीर को ढकें नजर आते हैं। फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। यहां के भूपानी में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा। वहीं गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में भी तापमान 44 डिग्री से ज्‍यादा दर्ज किया गया।

गर्मी के प्रकोप के बीच फसलों में विभिन्न कारणों से लग रही आग के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे बिजली कट भी लोगों पर पर दोहरी मार डाल रहे हैं। दिन भर बिजली न आने से लोग गर्मी से बेहाल रहते हैं। शहरी क्षेत्र में भी लग रही अघोष्ज्ञित बिजली कट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

दो दिन गर्मी के ऑरेंज अलर्ट पर दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन फरीदाबाद के लोगों के लिए मुश्किल रहने वाले हैं। दिन का अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। तापमान 45 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। हालांकि 13 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। इन जिलों में गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हो रही इस बढ़ोत्‍तरी का कारण मौसम वैज्ञानिक घटते वन क्षेत्र और ग्लोबल वार्मिंग को बता रहे हैं। हरियाली और जलक्षेत्र कम होने से गर्म हवाएं तेजी से ऊपर उठती हैं। उसके स्थान की पूर्ति के लिए राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं आती हैं। वह हवा रेतीले क्षेत्र के कारण पहले से ही बहुत गर्म हैं। इससे लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है।

अगली खबर