Faridabad News: फरीदाबाद के इस सेक्टर के लोगों के लिए अब बस दूर नहीं, बनने जा रहा है डिपो, पढ़ें खबर

Faridabad Metropolitan Development Authority: फरीदाबाद में सिटी बस डिपो बनाए जाने से लोगों की यात्रा संबंधी परेशानियां नहीं रहेंगी। अब तक लोगों को ऑटो या निजी वाहनों से अधिक पैसे खर्च कर यात्रा करना पड़ रहा था। सिटी बस डिपो के बन जाने से समय और धन दोनों की बचत होगी।

Faridabad Metropolitan Development Authority
फरीदाबाद के सेक्टर-61 में बनेगा सिटी बस डिपो (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • बसों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किया जाएगा
  • स्थानीय यातायात व्यवस्था में होगा सुधार
  • बसों के खराब होने पर सिटी बस डिपो में ही बनाया जाएगा

Faridabad City Bus Depot: फरीदाबाद को लोगों की यात्रा की समस्याओं को देखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने एक विशेष पहल की है। अब से शहर के सेक्टर-61 में सिटी बस डिपो बनाया जाएगा। लोगों को यात्रा में सुगमता मिले इसके लिए प्राधिकरण ने यह कार्य करने का निर्णय लिया है। सिटी बस डिपो में वर्कशाप भी बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों को यात्रा करने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय की भी बचत होगी और यात्रा भी किफायती होगी।

बढ़ेगी बसों की संख्या

मुख्य अभियंता एफएमडीए, एनडीए वशिष्ठ ने बताया कि सेक्टर-61 में सिटी बस डिपो बनाने की कार्य योजना है। यहां वर्कशाप भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों की संख्या में भी इजाफा करने की तैयारी है। पहले से 50 बसों का संचालन हो रहा है अब इसमें 50 और बसों को जोड़ दिया जाएगा।

मेट्रो, रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए होती है परेशानी

शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ये कवायद है। बता दें कि नहर पार के लोगों को कहीं आने जाने के लिए ऑटो भी उपलब्ध नहीं होती है। लोगों को अपने निजी वाहन से अधिक पैसे खर्च कर सफर करना पड़ता है। लोगों को मेट्रो, रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए कैब बुक करना पड़ता है। मथुरा रोड तक जाने के लिए भी लोग काफी परेशानी झेलते हैं।

सिटी बस डिपो पर ही बनेंगी खराब बसें

अभी विभिन्न रूटों पर 50 बसें चल रहीं हैं। इसके अलावा 50 और बस को शुरू किया जाएगा। यह सभी बसें सेक्टर 61 में बनी डिपो पर खड़ी होंगी। इसके साथ ही अगर बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है, तो वहीं बनाया जाएगा। बता दें की ग्रेटर फरीदाबाद को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाले रास्तों पर जाम की स्थिती रहती है। इसीलिए एफएमडीए ने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्रों में सिटी बस सेवा पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अगली खबर