Faridabad Suraj kund Mela: शुरू हो रहा सूरजकुंड मेला, अब इस तारीख से फरीदाबाद नहीं जा सकेंगे ये वाहन

Faridabad Suraj kund Mela: सूरजकुंड मेले के कारण ट्रैफिक में दबाव के बढ़ने की आशंकाओ के चलते ट्रैफिक पुलिस ने फरीदाबाद में 19 मार्च से 4 अप्रैल तक भारी वाहनों के फरीदाबाद में आगमन पर रोक लगा दी है। सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की फरीदाबाद में नो एंट्री रहेगी।

Now these vehicles will not be able to go to Faridabad from this date
सूरजकुंड मेले के कारण फरीदाबाद में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 19 मार्च से शुरू हो रहा सूरजकुंड मेला
  • इस दौरान सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की फरीदाबाद में नो एंट्री
  • 4 अप्रैल तक नो एंट्री

Faridabad Suraj kund Mela: 19 मार्च से फरीदाबाद में शुरू हो रहा है, प्रसिद्ध सूरजकुंड क्राफ्ट मेला और यह मेला 4 अप्रैल तक चलेगा। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इस मेले में घूमने आते है, जिससे ट्राफिक का दबाव बढ़ता है और इससे जाम की समस्या होती है, अब ट्रैफिक पुलिस ने इन संभावनाओ के मद्देनजर फरीदाबाद में हैवी व्हीकल्स के घुसने पर 18 घंटे तक की रोक लग दी है। बाकी सभी वाहन पहले की तरह आना-जाना कर सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सूरज कुंड मेले में रोजाना हजारों की तादात में वाहन फरीदाबाद की तरफ आते है, जिससे यहाँ जाम लगता है, इसे देखते हुए पुलिस ने फरीदाबाद की तरफ जाने वाले सभी हैवी व्हीकल्स (भारी वाहनों) पर 18 घंटे तक की रोक लगा दी है। इस दौरान ये वाहन फरीदाबाद में नहीं जा सकते। 

इस समय हैवी व्हीकल्स की होगी नो एंट्री 

हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (भारी वाणिज्यिक वाहनों) को सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक फरीदाबाद की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा। इस समय के दौरान हैवी व्हीकल्स की फरीदाबाद में पूरी तरह से नो एंट्री होगी। हैवी व्हीकल्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच फरीदाबाद में एंट्री मिलेगी।  

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 19 मार्च से 4 अप्रैल तक सूरज कुंड मेल चलेगा, तब तक हैवी व्हीकल्स की यह नो एंट्री लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस इस दौरान गुरुग्राम फरीदाबाद रूट पर मौजूद रहेगी, जिससे ठीक व्यवस्था बनी रहे। विशेष रूप से गुरुग्राम  फरीदाबाद, सोहना फरीदाबाद रोड पर नाका बंदी भी की जा रही है। उनके अनुसार, गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा जाने वाले भारी वाहन सिर्फ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के समय के दौरान ही जा सकेंगे, इसके अलावा इस दौरान जों वाहन नोएडा के लिए जाने वाले है वो वाहन दिल्ली और पलवल होकर जा सकते है।          

अगली खबर