Ghaziabad Municipal Corporation: अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी निगम वसूलेगा हाउस टैक्‍स, जल्द भेजा जाएगा नोटिस

Ghaziabad Municipal Corporation: गाजियाबाद नगर निगम के दायरे में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी अब हाउस टैक्‍स जमा करना होगा। निगम ने ग्रामीण एरिया के सभी 35 वार्डों का सर्वे कराकर ऐसे दो लाख घरों की लिस्‍ट बनाए है, जिन पर अब टैक्‍स लगाया जाएगा। टैक्‍स जमा करने के लिए इन्‍हें इस माह नोटिस भेजा जाएगा।

Ghaziabad Municipal Corporation
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को देना होगा हाउस टैक्‍स  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी देना होगा हाउस टैक्‍स
  • नगर निगम ने सर्वे पूरा कर तैयार की 2 लाख प्रॉपर्टी की लिस्‍ट
  • निगम इस माह से नाटिस भेजकर वसूलेगा टैक्‍स

Ghaziabad Municipal Corporation: गाजियाबाद नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जल्‍द ही अतिरिक्‍त जेब हल्‍की करनी पड़ेगी। इन जगहों पर रहने वाले लोगों से भी अब गाजियाबाद नगर निगम हाउस टैक्‍स वसूलेग। नगर निगम पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में हाउस टैक्स लगाने जा रहा है। अप्रैल माह से इन लोगों को भी टैक्‍स भरना पड़ेगा। इन लोगों से टैक्स की वसूली करने के लिए नगर निगम जल्‍द ही नोटिस भेजना शुरू कर देगा।

ग्रामीण एरिया के सभी 35 वार्डों का सर्वे पूरा

टैक्स वसूली शुरू करने से पहले गाजियाबाद नगर निगम ने एक प्राइवेट कंपनी से ग्रामीण एरिया के सभी 35 वार्डों का सर्वे कराया है। यह सर्वे सेटेलाइट के माध्यम से कराया गया है। करीब एक माह तक चला यह सर्वे अब पूरा हो गया है और इसका डाटा प्राइवेट कंपनी को मिल गया है। इसी डाटा के हिसाब से अब टीमें घर-घर जाकर फिजिकल सर्वे करने का कार्य कर रही हैं। यह कार्य भी एक दो सप्‍ताह में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद प्रत्येक प्रॉपर्टी पर टैक्स फिक्स किया जाएग। निगम के अधिकारियों के अनुसार, इसी माह से हाउस टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी करने का कार्य शुरू हो जाएगा। नोटिस मिलने वाले लोगों को अब हाउस टैक्‍स जमा कराना होगा।  

करीब दो लाख लोगों को मिलेगा नोटिस

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि, शहर के ग्रामिण क्षेत्र में करीब दो लाख ऐसी प्रॉपर्टी का पता लगाया है, जिन पर इससे पहले कभी हाउस टैक्स नहीं लगा। प्राइवेट कंपनी द्वारा इन सभी प्रॉपर्टी के सर्वे का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। जल्दी ही, इन सभी प्रॉपर्टी पर हाउस टैक्स वसूली के लिए निगम नोटिस जारी करेगा। नगर निगम अभी तक पूरे शहर में जिन प्रॉपर्टी से हाउस टैक्स लेता है, उनकी संख्या करीब तीन लाख बहत्‍तर हजार है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि, अब ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को टैक्‍स देना होगा, इन जगहों पर निगम द्वारा सभी सुविधाएं दी जाती हैं, तो निगम का टैकस लेने का भी हक बनता है।

अगली खबर