Ghaziabad MC News: नगर निगम अब संभालेगा इंदिरापुरम की जिम्‍मेदारी, हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू, होंगे छह जोन

Ghaziabad MC News: शहर के इंदिरापुरम की जिम्‍मेदारी अब जीडीए की जगह नगर निगम संभालेगा। दोनों के बीच हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम ने जीडीए से पूरे क्षेत्र की जानकारी मांग रखी है। सभी शर्तों पर सहमति बनने के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Ghaziabad MC
गाजियाबाद नगर निगम का कार्यालय  
मुख्य बातें
  • नगर निगम इंदिरापुरम को जीडीए को कर रहा हैंडओवर
  • अब यहां सभी विकास कार्य नगर निगम देखेगा
  • इंदिरापुरम में निगम बनाएगा अपना जोन कार्यालय

Ghaziabad MC News: शहर के अंदर बेहतर तरीके से विकास करने और लोगों को सुविधाएं देने के लिए गाजियाबाद नगर निगम अपने जोन में विकास करने जा रहा है। अब नगर निगम छह जोन का हो जाएंगे। इसके लिए जोनल कार्यालय भी बनाया जाएगा। निगम के जोन में विस्‍तार का यह फैसला नगर निगम गाजियाबाद और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों की एक बैठक के बाद लिया गया।

दरअसल, अब इंदिरापुरम को जीडीए, नगर निगम को हैंडओवर करने जा रहा है। अब इस इलाके में पार्कों की देखरेख, सफाई और स्ट्रीट लाइट की देखरेख जैसी जिम्‍मेदारी नगर निगम संभालेगा। इन व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए अलग से एक जोनल कार्यालय बनाने की आवश्यकता होगी। यह कार्यालय इंदिरापुरम में बनाया जाएग, जिससे यहां के लोगों को निगम से संबंधित किसी कार्य के लिए निगम के मुख्‍य कार्यालय का चक्‍कर न लगाना पड़े।

नगर निगम ने जीडीए से मांगी क्षेत्र की पूरी जानकारी  

नगर निगम ने इस जिम्‍मेदारी को संभाने पर सहमति देने के साथ जीडीए से संबंधित क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी भी मांगी है। मसलन, वहां पर कितने पार्क, हरित पट्टी, सेंट्रल वर्ज स्थित हैं और क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों की संख्या कितनी है और इनकी देखरेख में अभी तक जीडीए कितना खर्च करता था। जीडीए के अधिकारियों ने बताया कि, इंदिरापुरम में 75 पार्क हैं, पांच हजार स्ट्रीट लाइट हैं। इसके साथ ही पांच हरित पट्टी, 32 सेंट्रल वर्ज हैं। प्रत्येक दिन वहां पर लगभग 100 टन कूड़ा उत्सर्जित होता है, जिसके कलेक्शन के लिए ठेका दिया गया है। हालांकि कूड़ा निस्तारण के लिए इंदिरापुरम में कोई जगह नहीं है।

कूड़ा कलेक्शन में 70 गाड़ियां लगी हैं। नगर निगम आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि, जीडीए के अधिकारियों से पूरी जानकारी हासिल की जा रही है। नगर निगम अभी यहां पर सिर्फ पार्क, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने को तैयार है। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगर इन सुविधाओं में सुधार के लिए फंड की आवश्यकता होगी तो उसकी मांग भी जीडीए से की जाएगी। सभी शर्तों पर सहमति बनने के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अगली खबर