Bulldozer In Ghaziabad: अब रोस्टर के हिसाब से चलेगा बुलडोजर, निगम का प्‍लान तैयार, मुक्‍त होंगे सरकारी जमीन

Bulldozer In Ghaziabad: गाजियाबाद नगर निगम ने इस समय सरकारी संपत्तियों को कब्‍जा मुक्‍त कराने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए निगम ने अब बकायदा एक रोस्‍टर भी तैयार किया है, जिसके अनुसार अब कार्रवाई की जाएगी। इस सप्‍ताह निगम कई इलाकों में सरकारी संपत्‍ती को कब्‍जा मुक्‍त कराएगा।

Ghaziabad Bulldozer
गाजियाबाद नगर निगम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर चला रहा बुलडोजर   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • निगम क्षेत्र की सभी सरकारी संपत्तियां होंगी कब्‍जा मुक्‍त
  • नगर निगम ने कार्रवाई के लिए बनाया खास रोस्‍टर
  • इस सप्‍ताह शहर के कई इलाकों में चलेगा निगम का बुलडोजर

Bulldozer In Ghaziabad: गाजियाबाद नगर निगम का बुलडोजर इस समय सरकारी जमीनों पर कब्‍जा जमाए बैठे लोगों पर चल रहा है। निगम ने पिछले एक सप्‍ताह से कई सरकारी संपत्तियों को खाली कराया है। नगर निगम ने अब इसके लिए बकायदा रोस्‍टर तैयार किया है, जिसके अनुसार अब कार्रवाई की जाएगी। इस सप्‍ताह निगम शनिवार तक कई इलाकों में कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम को पूरी पुलिस फोर्स भी उपलब्‍ध करा दी गई है।

निगम के संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ ने कहा कि, रोस्‍टर तैयार हो गया है। जिसके अनुसार कार्रवाई भी की जा रही है। संपत्ति अधीक्षक ने कहा कि, ग्राम बिहारीपुरा में कुछ लोगों ने नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्‍जा कर लिया था। जिसे नगर निगम की टीम ने कब्जा मुक्त करा लिया है। कब्जा मुक्त कराई गई, इस जमीन की कीमत लगभग चार करोड़ 50 लाख रुपए है।

प्रतिदिन चलेगा बुलडोजर

गाजियाबाद के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने रोस्‍टर की जानकारी देते हुए कहा कि, नगर निगम सीमा के अंतर्गत अब कहीं भी निगम की भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की टीम द्वारा लगातार अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही रोस्टर बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। रोस्‍टर के हिसाब से प्रतिदिन अवैध कब्‍जे पर कार्रवाई की जाएगी।

इस सप्‍ताह यहां की संपत्ति खाली कराई जाएगी

इस सप्‍ताह निगम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी देते हुए अरुण कुमार यादव ने बताया कि, शनिवार तक निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की योजना बनाई गई है।  इसमें वन इंडिया मॉल से सम्राट चौक तक, सैनी चौक से संतोष मेडिकल चौक तक, सम्राट चौक से लीलावती चौक तक, सम्राट चौक से गौशाला चौकी तक, संतोष मेडिकल से लेकर फ्लोरस हॉस्पिटल तक और डीएवी चौक से विश्वकर्मा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी संपत्ति खाली कराई जाएगी।

अगली खबर