Ghaziabad Nagar Nigam: गाजियाबाद नगर निगम का अब बदलेगा ‘पता’, नोट करें नया एड्रेस, इसलिए हो रहा बदलाव

Ghaziabad Municipal Corporation: गाजियाबाद नगर निगम अपने लिए आधुनिक सुविधाओं से लैश नया भवन बनाने जा रहा है। यह भवन अर्थला में करीब 10 हजार वर्ग गज में बनेगा। भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है, जल्‍द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Ghaziabad MC
गाजियाबाद नगर निगम अर्थला में बनाएगा नया भवन   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अर्थला में 10 हजार वर्ग गज में बनेगा यह नया भवन
  • नए भवन में लोगों को मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
  • शासन से अनुमति मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा निर्माण

Ghaziabad Nagar Nigam: गाजियाबाद नगर निगम का पता बदलने वाला है। निगम मुख्‍यालय का नया पता होगा अर्थला। यहां पर निगम अपने लिए सभी सुविधाओं से युक्‍त आधुनिक भवन बनाने जा रही है, जिसके लिए निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। अर्थला में इस भवन का क्षेत्रफल काफी विशाल होगा। यहां पर 10 हजार वर्ग गज जमीन पर निगम का दफ्तर बनेगा। इस समय यहां पर जमीन को समतल करवाने का कार्य चल रहा है।

निगम अधिकारियों के अनुसार, इस नए भवन का निर्माण कार्य पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाएगा। नए भवन में पार्षदों के बैठक के लिए भव्य सदन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन चार मंजिला होगा, जिसमें सभी निगम अधिकारियों के कार्यालय के अलावा एक बड़ा और दो छोटा सभागार बनाया जाएगा। इसके लिए आम नागरिकों के लिए कई तरह की सुविधाओं से युक्‍त वेटिंग रूम बनाया जाएगा। अर्थला में कार्यालय बनने से ट्रांस हिंडन में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इसलिए भवन की जरूरत, दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्‍य

बता दें कि वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम का मुख्यालय नवयुग मार्केट में स्थित एक पांच मंजिला भवन में है। यहां पर पार्किंग के साथ ही कई अन्‍य समस्याएं भी हैं। सभागार भी काफी छोटा है। अभी नगर निगम में 100 चुने हुए पार्षद और 10 नामित पार्षद हैं। नगर निगम का सीमा विस्तार होने पर पार्षदों की संख्या भी बढ़ेगी। इसलिए भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बड़ा कार्यालय दूसरी जगह बनाने की मांग की जा रही थी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि, अर्थला में पीपीपी मॉडल पर नगर निगम का नया भवन बनाया जाएगा। इस संबंध में डीपीआर लगभग तैयार कर लिया गया है। शासन की अनुमति मिलने के बाद टेंडर कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो दिसंबर 2023 तक नगर निगम के नए मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अगली खबर