Indians in Google :17 साल के तरुण को गूगल ने बनाया अपना साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, 1.25 करोड़ का मिला पैकेज

Indians in Google : हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता है। इसे एक किशोर ने साबित किया है। 17 साल के तरुण को गूगल में साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट की नौकरी मिली है। गूगल ने तरुण को सवा करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। उम्र बढ़ने के साथ तरुण की सैलरी भी बढ़ेगी।

Indians in Google
प्रतीकात्मक फोटो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कम समय में सब कुछ जानना चाहते हैं तरुण
  • उम्र बढ़ने पर बढ़ेगा सैलरी पैकेज
  • परिवार में खुशी का माहौल

Indians in Google: आज भारत के कई युवा विश्व स्तर पर अपने साथ साथ भारत का नाम भी रोशन कर रहे हैं। कड़ी मेहनत और लगन से कई युवाओं ने अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। हाल में हरियाणा के किशोर ने देश को गौरवान्वित किया है। दरअसल, 17 साल के लड़के ने गूगल में साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट का पदभार संभाला है।

तरुण गहलवात हरियाणा के सोनीपत के रिढ़ाऊ गांव के निवासी हैं। हाल में तरुण ने इस पद के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें उनको चुना गया है। यहां उन्हें सवा करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। अब तरुण के परिवार में भी खुशी का माहौल है।

बचपन से कंप्यूटर और इंटरनेट में थी रुचि
तरुण गहलवात ने कहा कि, उन्हें बचपन से इंटरनेट-कंप्यूटर में बहुत ज्यादा रुचि थी। बचपन से ही कंप्यूटर पर अधिक समय बिताते थे। उसके बारे में किताबें पढ़ते थे। ताकि ज्यादा से ज्यादा नॉलेज हो। अपनी उम्र को ध्यान में नहीं रहकर कम समय में सब कुछ जानने की ललक थी। कहा कि, मुझे आगे भी बहुत कुछ सीखना है। उसके लिए आज भी किताबें पढ़ता हूं। हर दिन देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी में होने वाले बदलाव की गहरी जानकारी लेने का प्रयास करता हूं। 

तरुण ने ली छह महीने की ट्रेनिंग 
हाल में, तरुण ने आवेदन किया था। चयन के बाद तरुण की 6 महीने की ट्रेनिंग शुरू हुई। ट्रेनिंग के दौरान तरुण ने 1 लाख स्कोर में से 98 हज़ार का स्कोर लाया। ऐसे में इन्हें परीक्षा में पहला स्थान मिला। ब्राज़ील का शख्स दूसरे स्थान पर रहा। उसे 37 हज़ार अंक बनाए। 18 वर्ष के होने पर तरुण का पैकेज 2 करोड़ का हो जाएगा।


गांव में खुशी की लहर
तरुण की उम्र सिर्फ 17 साल है। इस छोटी उम्र में तरुण ने इतनी बड़ी कंपनी में बड़ा पद संभाला है। इससे तरुण के गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई। एक छोटे से गांव के बच्चे के लिए यह आसान नहीं था, मगर तरुण ने हार नहीं मानी और सवा करोड़ के पैकेज पर नौकरी को हासिल कर लिया है।

अगली खबर