Gurugram: महिला कर्मचारी से परेशान मैनेजर ने जॉब से बेहतर समझा दुनिया छोड़ जाना, सुसाइड नोट में लिख गया दर्द

Gurugram: गुरुग्राम के एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जांच के दौरान मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

suicide by hanging
कंपनी कर्मचारी से परेशान मैनेजर ने फांसी लगा किया सुसाइड   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • सहायक प्रबंधक ने अपने घर पर फांसी लगाकर दी जान
  • सुसाइड से पहले अपने अधिकारी को भी भेजा सुसाइड नोट
  • मृतक और आरोपी महिला एक ही कैब से साथ आते-जाते थे

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम की गंगनचुंबी इमारतों से उत्‍पीड़न और मौत का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत युवक कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी के उत्‍पीड़न से इतना परेशानी हुआ कि उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक सेक्टर-9ए इलाके में अपने परिवार सहित रह रहे था। मृतक के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने उत्‍पीड़न की बात से लेकर मौत तक के सफर का जिक्र कर रखा है।

मृतक के कमरे से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी लंबे समय से उसका उत्‍पीड़न कर रही थी। जिसकी वजह से वह परेशान था। जिसकी उसने अपने उच्‍च अधिकारियों से शिकायत भी कि, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच में यह भी पता चला कि सुसाइड से पहले मृतक ने सुसाइड नोट अपने एक अधिकारी को व्हाट्सएप कर दिया था। व्हाट्सएप देखने के बाद उसने मृतक की पत्नी को फोन कर सूचना भी दी थी। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि, सुसाइड नोट बरामद कर पूरे मामले की जांच की जा रही थी। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

महिला करती थी कई तरह से परेशान

पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि मृतक प्रबंधक और एक महिला कर्मचारी को उनके घर से कंपनी जाने-आने के लिए कैब की सुविधा दी गई थी। मृतक ने लिखा है कि जब भी कैब महिला के घर पहुंचती थी तो वह कैब चालक से अपना घरेलू कार्य कराने लगती थी। इससे वह अक्सर कार्यालय और घर पहुंचने में लेट हो जाता था। इस बात की शिकायत उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। सुसाइड नोट में लिखा है कि, उक्‍त महिला धीरे-धीरे उन्हें कई स्तर पर परेशान करने लगी। महिला ने मृतक पर यौन उत्पीड़न तक का आरोप लगा दिया था। इस वजह से वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान चल रहा था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

अगली खबर