Gurugram Crime: गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बदमाशों पर काबू करने के लिए रात्रि जांच अभियान, 22 गिरफ्तार

Gurugram Crime: गुरुग्राम पुलिस ने शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गुरुग्राम पुलिस ने रात्रि जांच अभियान यानि नाइट डोमिनेशन चलाया। इस दौरान 22 ऐसे बदमाशों को पकड़ा, जो रात के समय चोरी व लूट जैसी वारदात को अंजाम देते थे। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 129 वाहनों का चालान काटने के साथ 15 वाहनों को जब्त भी किया।

Night Domination
नाइट डोमिनेशन में लोगों से पूछताछ करते पुलिस के जवान   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने पकड़े 22 बदमाश
  • यातायात नियमों के उल्लंघन पर 129 वाहनों का कटा चालान
  • पुलिस की 206 टीमों ने 7 घंटे तक चलाया अभियान

Gurugram Crime: साइबर सिटी में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गुरुग्राम पुलिस ने रात्रि जांच अभियान यानि नाइट डोमिनेशन चलाया। करीब सात घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने 22 ऐसे बदमाशों को पकड़ा, जो रात के समय चोरी व लूट जैसे वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 129 वाहनों का चालान काटने के साथ 15 वाहनों को जब्त भी किया।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह अभियान शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाया गया। इसमें सभी थानों की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इस नाइट डोमिनेशन में उच्‍च अधिकारियों के साफ निर्देश थे कि, रात में हर प्रकार के वाहनों की जांच की जाए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, यह अभियान रात 10 बजे से शुरू होकर सुबह चार बजे तक चला।

नाइट डोमिनेशन के लिए 206 टीम गठित

गुरुग्राम पुलिस के इस नाइट डोमिनेशन के लिए जिले में कुल 206 टीमें गठित की गई थी। इसमें सभी थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच व स्‍पेशल यूनिट को भी शामिल किया गया था। डोमिनेशन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, इस दौरान करीब 4,068 वाहनों की जांच की गई। इनमें से यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 129 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 को जब्त किया गया।

पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 343 सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में 305 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी गईं। इसके अलावा एक बदमाश को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 423 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर इन्हें स्ट्रेंजर रोल जारी किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध की रोकथाम के लिए शहर में अभियान जारी रहेंगे।

अगली खबर