Gurugram News: शहर की सड़क अब होंगी जाम मुक्‍त, नहीं लगेंगी रेहड़ियां, निर्धारित किए गए 148 वेंडिंग जोन

Gurugram News: गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने अपनी स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर फिर से कार्य शुरू किया है। जिसके तहत शहर में लगने वाली रेहड़ियों के लिए जोन बनाया जा रहा है। निगम द्वारा शहर में अब तक 148 ऐसे वेंडिंग जोन निर्धारित किए गए हैं, जहां पर ये रेहड़ियां खड़ी होंगी। इस योजना के सिर चढ़ने के बाद शहर को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।

Gurugram Municipal Corporation
शहर को जाम मुक्‍त करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग योजना लागू   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नगर निगम ने वर्ष 2016 में बनाई भी स्ट्रीट वेंडिंग की योजना
  • निजी कंपनियों के घोटाले के कारण योजना हो गई थी फ्लॉप
  • अगले माह से सड़क से रेहड़ियों को हटाने की प्रक्रिया होगी शुरू

Gurugram News: गुरुग्राम शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। निगम क्षेत्र में आने वाली किसी भी सड़क के किनारे अब रेहड़ियां नहीं लगेंगी। निगम प्रशासन ने इस पर अब पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके साथ ही इन रेहड़ी के लिए खास बाजार भी बनाया गया है। निगम द्वारा शहर में अब तक 148 ऐसे वेंडिंग जोन निर्धारित किए गए हैं, जहां पर ये रेहड़ियां खड़ी होंगी। जबकि 170 वेंडिंग जोन पर अभी अंतिम मोहर लगनी अभी बाकी है। अधिकारियों के अनुसार अब सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों को इन वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। शिफ्टिंग का कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद शहर को इन रेहड़ियों की वजह से लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।  

बता दें, गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की योजना 2016 में तैयार की गई थी। योजना के तहत रेहड़ी को शहर के सेक्टरों व अन्‍य मार्केट में एक तय स्थान पर ही लगाने की अनुमति दी गई थी। हालांकि यह योजना उस समय पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई। नगर निगम ने रेहड़ियां लगवाने के लिए जिन एजेंसियों के साथ अनुबंधित किया था, उन्होंने मनमानी करते हुए कई मार्केट में तय संख्या से अधिक रेहड़ियां लगवा दीं। इस घोटाले के बाद योजना को रोक दिया गया। इसके बाद यह योजना कुछ सालों तक सिर्फ फाइलों में ही घूमती रही। इस बीच करोनो वायरस फैला तो यह फाइल पूरी तरह बंद हो गई। अब एक बार फिर से इसे शुरू किया गया है।

इस बार निगम ने खुद संभाली जिम्‍मेदारी

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस बार इस योजना में निजी एजेंसियों को नहीं शामिल किया गया है। पूरी जिम्‍मेदारी नगर निगम खुद संभालेगा। पूरी योजना की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। रेहड़ी लगाने के लिए 148 वेंडिंग जोन को मंजूरी मिलने के बाद अब यहां पर रेहड़ियों को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। अगले माह से यह कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद इन नए वेंडिंग जोन में ही रेहड़ी बाजार लगाने की अनुमति होगी। अगर सड़क पर कोई रेहड़ी दिखेगी तो उसे जब्‍त कर लिया जाएगा।

अगली खबर