Haryanvi Song Cute Jaatni : प्रांजल दाहिया के नए गाने क्यूट जाटनी ने मचाई धूम, वायरल हुआ वीडियो

Haryanvi Song Cute Jaatni Viral: प्रांजल दाहिया के नए गाने क्यूट जाटनी ने यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है। गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और हजारों बार देखा जा चुका है।

Haryanvi Song Cute Jaatni
Haryanvi Song Cute Jaatni  

Haryanvi Song Cute Jaatni Viral: जानी मानी हरियाणवी कलाकार प्रांजल दाहिया के नए गाने क्यूट जाटनी ने यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है। गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और हजारों बार देखा जा चुका है। प्रांजल दाहिया की पॉपुलैरिटी इतनी है कि उनका हर गाना आते ही छा जाता है। प्रांजल का किसी गाने में होने ही सफल होने की गारंटी माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई प्रांजल के साथ गाना तैयार करना चाहता है। 

हरियाणवी जगत में एक समय जो पॉपुलैरिटी सपना चौधरी की थी, वो अब प्रांजल दाहिया की है। उनका ये नया गाना क्यूट जाटनी देसी अंदाज में किसी गांव में फिल्माया गया है। गाने में आरजू ढिल्लों नजर आ रही हैं। गाने का म्यूजिक और बोल भी प्रभावित करने वाले हैं। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। 

अगली खबर