Faizalpuria New Song: रिलीज होते ही गदर मचा रहा है सिंगर फाजलपुरिया का ये गाना, देखें वीडियो

Faizalpuria New Song Balam Ka System: फाजिलपुरिया का नया गाना 'बलम का सिस्टम' रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को अभी तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

फाजिलपुरिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ ऐसे गायको में शुमार हैं, जिनकी लोकप्रियता न केवल भारत तक सीमित है बल्कि विदेशों में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। फाजिलपुरिया के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातो रात वायरल हो जाते हैं। युवाओं में उनके क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है। फाजलपुरिया का नया गाना 'बलम मेरा सिस्टम' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है। गाने को अब तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने में फाजलपुरिया का एक अलग स्वैग देखने को मिल रहा है। बुशरा ने गाने में फाजलपुरिया की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है। इस गाने को फाजिलपुरिया और अफसाना खान ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने के बोल श्री ब्रार ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक अव्वी शर्मा ने दिया है। 

अगली खबर