VIDEO: खूब पसंद किया जा रहा हरियणवी गाना 'जहर कती', ज्योति रोहिला ने क्यूट अंदाज से जीता दिल

Latest Haryanvi Song 2021: हरियाणवी गाने 'जहर कती' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

New Haryanvi Song Zeher Kati: हरियाणवी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि लोगों को अब हरियाणवी गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में यूट्यूब पर एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'जहर कती' है। यह गाना कपिल कोशिक, अजय सिवानिया और ज्योति रोहिला पर फिल्माया गया है। गाने में दिखाया गया है कि दो लड़के, एक लड़की को पसंद करते हैं और वो प्यार का इजहार करने के लिए कई तरीके खोजते हैं। हालांकि, उन्हें बार-बार नाकामी हाथ लगती है। आप इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर