New Haryanvi song 2020: हरियाणवी गानों यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है की आए दिन कोई न कोई हरियाणवी गाने रिलीज होताे रहते हैं। इसी कड़ी में सिंगर राजू पंजाबी अपना नया गाना लेकर आए हैं। गाने का टाइटल 'चौधर' है।
गाने में बिन्दर दनौदा और प्रांजल दहिया लीड रोल में हैं। वीडियो में बिन्दर दनौदा शहर से आई प्रांजल दहिया को अपने घर और संस्कृति से रूबरू कराते हैं। बता दें इस गाने में एक्टिंग के साथ ही गाने के बोल भी बिन्दर दनौदा ने लिखे हैं।
गाने को संगीत वी आर ब्रॉज ने दिया है। हाल ही रिलीज हुए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 736,473 व्यूज मिल चुके हैं तो इन व्यूज कि संख्या लगातर बढ़ रही है। ये गाना टीसीरीज हरियाणवी चैनल में रिलीज हुआ है।