Haryanvi Song: रुचिका जांगिड़ के गाने पर सपना चौधरी का दिलकश डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sapna Chaudhary Haryanvi song Rail Ki Bhambhiri: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना रेल की बंबीरी रिलीज हो गया है। इस गाने को रुचिका जांगिड़ ने आवाज दी है।

Ruchika Jangid Haryanvi song Rail Ki Bhambhiri featuring Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary Haryanvi song Rail Ki Bhambhiri 

Sapna Chaudhary Haryanvi song Rail Ki Bhambhiri: सपना चौधरी हरियाणवी का ऐसा नाम है जो देश विदेश में भी जाना पहचाना जाता है। स्टेज डांसर सपना चौधरी ने अपने गानों से वो लोकप्रियता पाई है जो सबको नसीब नहीं होती है। उनके गाने खूब धूम मचाते हैं। फैंस को भी उनके नए गानों का इंतजार रहता है। सपना चौधरी का नया गाना रेल की बंबीरी रिलीज हो गया है। इस गाने को  रुचिका जांगिड़ ने आवाज दी है। गाने में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। वह गांव के घर की छत से अपने पति की राह देख रही हैं। गाने को सपना के साथ केशव देव शेरू पर फिल्माया गया है। गाने के बोल नवीन विशू बाबा ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी लुभावना है। 

अगली खबर