Sapna Choudhary: सपना चौधरी का कातिलाना डांस देख दीवानी हुईं लड़कियां, साथ नाचीं तो होने लगी नोटों की बारिश

हरियाणवी सॉन्ग
Updated Jul 20, 2019 | 16:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सपना चौधरी का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में काला सूट पहने सपना अपने डांस से हमेशा की तरह सबको अपना दीवाना बनाती नजर आ रही हैं...

Haryanvi Latest Songs Sapna chaudhary gana Yaari hot dance watch video
सपना चौधरी  |  तस्वीर साभार: YouTube

हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी आज बड़ा नाम बन चुकी हैं। हर‍ियाणा के रोहतक में जन्‍मी सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं। सपना सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के लिए वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए इंस्टग्राम पर अपनी हर एक एक्टिविटी पोस्ट करती रहती हैं। उनकी दीवानगी का आलम ये है कि जहां उनका कार्यक्रम होता है, वहां हजारों-लाखों फैन उनकी एक झलक पाने को खिंचे चले आते हैं। भले ही सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्‍सा बनने के बाद बॉलीवुड में काम करने लगी हैं लेकिन उन्होंने दर्शकों से डायरेक्ट जुड़ने का जरिया स्टेज शो नहीं छोड़ा है। सपना की फॉलोइंग देशभर में है। यही वजह है कि उनकी डिमांड हर जगह होने लगी है। वो देश के लगभग सभी राज्यों में डांस शोज के लिए जाती हैं। 
सपना चौधरी का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना अपने डांस से हमेशा की तरह सबको अपना दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। काले सूट में अपनी कातिलाना अदाओं से सपना डांस करते हुए सबके होश उड़ा रही हैं। वीडियो में सपना चौधरी अपने फेमस सॉन्ग यारी पर डांस कर रही हैं। सपना का डांस इतना अच्छा था कि शो देखने आईं फीमेल फैन खुद को रोक नहीं पाईं। सपना की फैन कुछ लड़कियां स्टेज पर आ गईं और साथ में डांस करने लगीं। सपना चौधरी अपनी फैन्स के साथ खूब जमकर डांस करती नजर आईं। 


इस नजारे को देख ऑडियंस इतनी खुश हो गई कि नोटों की बारिश करने लगी। सपना के इस वीडियो को अब तक 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सपना चौधरी ने बॉलीवुड में फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। 
सपना चौधरी, सलमान खान के शो बिग बॉस 11 का हिस्‍सा रही थीं। उसके बाद से उन्‍हें ग्‍लोबल पहचान मिली थी। हाल ही में सपना ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। उनकी फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स र‍िलीज हुई जिसमें वह आईपीएस अफसर बनकर नजर आई थीं। आज सपना चौधरी के गाने, उनके डांस वीडियो खूब धूम मचाते हैं। वह हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगाती हैं। 

 

अगली खबर