सपना चौधरी ने गाना गाकर भोले को मनाया, यूट्यूब पर वायरल हुआ सावन का ये गाना

हरियाणवी सॉन्ग
Updated Jul 18, 2019 | 08:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सावन का महीना शुरू हो चुका है और जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने रंग जमाना शुरू कर दिया है। यूट्यूब पर सपना चौधरी का सावन का गाना धूम मचा रहा है।

Sapna choudhary sawan ke gane
Sapna choudhary sawan ke gane 

नई द‍िल्‍ली। सावन का महीना शुरू हो चुका है और जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने रंग जमाना शुरू कर दिया है। यूट्यूब पर सपना चौधरी का सावन का गाना धूम मचा रहा है। अक्‍सर हरियाणवी और भोजपुरी गानों पर अपने ठुमकों का जलवा दिखाने वाली सपना चौधरी इस गाने में भक्ति भाव से ओतप्रोत नजर आ रही है। सावन के महीने में यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को एक करोड़ 81 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 

सपना चौधरी इन दिनों छाई हुई हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर उन्‍होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है तो दूसरी तरफ अपने डांस प्रोग्राम्‍स से वह फैंस का दिल जीत रही हैं। राजनीतिक गलियारों में उनकी खूब चर्चा हो रही है। इस चर्चा के बीच उनका सावन गाना सॉलिड भोला छा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी पार्वती के रूप में नजर आ रही हैं, वहीं सुनील शर्मा भगवान शंकर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को शीनम और राजू पंजाबी ने आवाज दी है। 

बता दें कि सपना चौधरी काफी लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है। सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बॉस 11 का हिस्‍सा रही थीं। उसके बाद से उन्‍हें ग्‍लोबल पहचान मिली थी। हाल ही में सपना ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है। उनकी फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स हाल ही में र‍िलीज हुई है जिसमें वह आईपीएस अफसर बनकर नजर आई हैं। आज सपना चौधरी के गाने, उनके डांस वीडियो खूब धूम मचाते हैं। वह हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगाती हैं। 

अगली खबर