Amit Dhull New Song: अमित ढुल के आंख और गन गाने में हर्ष गहलोत व धनंजय शर्मा के कातिलाना तेवर, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Nov 23, 2020 | 20:21 IST

अमित ढुल का नया गाना आंख और गन रिलीज हो गया है। इस गाने से हरियाणवी एक्टर्स हर्ष गहलोत, धनंजय शर्मा और सोनम चौधरी अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहें हैं।

डीजे वाला गाना, मारेगी के और प्रपोज जैसे कई सुपरहिट गाने देने वाले अमित ढुल अपना नया गाना आंख और गन लेकर आए हैं। अमित ढुल्ल हरियाणा के एक फेमस सिंगर है जिनके गाने सुनने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। अमित ढुल का यह गाना दर्शकों को बहुत एंटरटेन कर रहा है। इस गाने में हरियाणा के पॉपुलर एक्टर्स हर्ष गहलोत, धनंजय शर्मा और सोनम चौधरी को फिल्माया गया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि सोनम चौधरी को अपना बनाने के लिए हर्ष और धनंजय आपस में एक दूसरे को चुनौती देते हैं। हर्ष और धनंजय आपस में एक दूसरे से लड़ते हैं लेकिन इस गाने का एंडिंग बहुत प्यारा है जहां धनंजय और हर्ष आपस में दोस्त बन जाते हैं और हर्ष अपने दोस्त के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देते हैं। आपको बता दें इस गाने को अनिरुद्ध Talu ने लिखा है और जी आर ने म्यूजिक दिया है। आप इस गाने को यहां सुन सकते हैं।
 

अगली खबर