Haryanvi New Song: हरियाणवी सिंगर अमित ढुल का नया गाना Maregi Ke मचा रहा है धमाल, वीडियो वायरल

हरियाणवी
Updated Jun 20, 2020 | 15:13 IST

Amit Dhull New Song: हरियाणवी सिंगर अमित ढुल एक जाना माना नाम है। लोग उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। अब उनका नया गाना भी खूब देखा जा रहा है...

Amit Dhull Haryanvi New Song: हरियाणवी सिंगर अमित ढुल अपने कई गानों से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना चुके हैं। उनके कई गाने जैसे- तेरे ताली, रांझा यार, संजय दत्त का फैन और प्रपोज दर्शकों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है। अब हाल ही आया उनका नया गाना भी काफी धमाल मचा रहा है। गाने का नाम है- 'मारेगी के' गाने में उनके साथ इंदू पोगाट भी हैं। गाने में अमित ढूल, इंदू पोगाट की खूब तारीफ करते नजर आते हैं। गाने में दोनों की जोड़ी कमाल की है। दोनों ने एक्टिंग भी जबरदस्त की है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल भी अमित ने ही लिखे हैं। गाने का संगीत म्यूजिक अमन जाजी का है।

अगली खबर