Amit Saini Rohtakiya Haryanvi Song: अमित सैनी रोहतकीय का गाना 'तेरे आला सैनी' रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 18, 2020 | 20:26 IST

Amit Saini Rohtakiya: हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकीय के गाने सभी को खूब पसंद आते हैं। अब उनके नए गाने की भी काफी सराहना की जा रही है। यहां पर देखें इस गाने का वीडियो...

Amit Saini Rohtakiya: हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकीय अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। उनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब अमित सैनी एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'तेरे आला सैनी'।

वीडियो में कृष्णा सैनी और पारुल खत्री भी हैं। गाने में दिखाया गया है कि पारुल खत्री को किसी और से प्यार हो जाता है। कृष्णा सैनी उन्हें किसी और के साथ देख कर काफी दुखी हो जाते हैं।

गाने में पारुल खत्री बेहद ही सुंदर लग रही हैं। हरियाणवी गानों के शौकीन लोगों को ये गाना बेहद पसंद आता है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल पंकज बागरी ने लिखे हैं। गाने का संगीत जी आर का है और इसे डायरेक्ट चीना हुड्डा ने किया है।

अगली खबर