दिलेर ने प्यार का प्रपोजल एक्सेप्ट करने के लिए किया सभी ख्वाहिशों को पूरा करने का वादा, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Nov 28, 2020 | 09:20 IST

सच्चे प्यार में पड़े दिलेर खरकिया गिन्नी कपूर से अपने प्रपोजल को एक्सेप्ट करवाने के लिए परेशान हैं। उनका नया रोमांटिक गाना विश यूट्यूब पर हो गया है रिलीज। गाने को खुद दिलेर खरकिया ने अपनी शानदार आवाज दी है।

सपना क्लासमेट और धोखेबाज जैसे कई सुपरहिट गाने देने वाले दिलेर खरकिया हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में दिलेर खरकिया का अदांज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में कुछ घंटों पहले दिलेर खरकिया का नया गाना विश रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद इस गाने को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गिन्नी कपूर ने दिलेर की प्रेमिका का रोल गाने में निभाया है। गाने में दिलेर गिन्नी की तारीफों की पुल बांध देते हैं और अपने प्यार के प्रपोजल को एक्सेप्ट करने के लिए उनके सभी ख्वाहिशों को पूरी करने का वादा करते हैं। गाने को मजेदार तरीके से रामांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। आपको बता दें गिन्नी कपूर इस गाने से पहले भी दिलेर खरकिया के साथ कई हरियाणवी गानों में नजर आ चुकी हैं। गिन्नी कपूर इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं दिलेर खरकिया का ड्रेसिंग स्टाइल भी देखने लायक है। गाने को दिलेर खरकिया ने अपनी शानदार आवाज दिया है। लिरिक्स गुलसन बाबा जी ने दिया है। जबकि म्यूजिक अमन जाजी ने दिया है। गाने को 4 घंटे पहले यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 

अगली खबर