Hit haryanvi gane : रिलीज हो गया दिलेर सिंह खरकिया और सोनल खत्री का नया गाना, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Sep 09, 2020 | 10:21 IST

दिलेर सिंह खरकिया सोनल खत्री के नए गाने 'घरवाली' में एक फौजी और उसके पत्नी के प्रेम को दिखाया गया है।

दिलेर सिंह खरकिया का नाम हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के उन युवा गायकों में शामिल है जो बहुत ही कम समय में बुलंदियों को छू रहे हैं। दिलेर एक ऐसे गायक हैं जिन के गाने न केवल युवा बल्कि हर उम्र और तबके के लोग सुनते हैं। दिलेर खरकिया और सोनल खत्री का नया गाना 'घरवाली' 'सोनोटेक हरियाणवी' यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। यह गाना एक फौजी और उसकी पत्नी के प्रेम पर फिल्माया गया है। गाने में देखा जा सकता है कि कैसे फौजी का किरदार निभा रहे दिलेर अपनी पत्नी की चिट्ठी पढ़कर उनके साथ बिताए गए हर लमहे को याद करते हैं और चिट्ठी पर उनके आंसुओं की बूंदें देखकर वह रो पड़ते हैं। गाना बेहद शानदार है और यूट्यूब पर इसे दर्शकों का प्यार भी खूब मिल रहा है। गाने को लिखा है फलेराम ने और भी संगीत टी आर म्यूजिक ने दिया है।


 

अगली खबर