रिलीज होने के महीनों बाद भी सुरेन्द्र रोमियो का यह गाना इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Dec 28, 2020 | 16:34 IST

इन दिनों सुरेन्द्र रोमियो और अनु कादियान का गाना शॉपिंग इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। गाने में अनु कादियान ने सुरेन्द्र रोमियो की पत्नी का रोल निभाया है। गाने को मजेदार तरीके से देशी अंदाज में फिल्माया गया है।

किक्कर, सूट बैन और फीलिंग जैसे कई सुपरहिट गानों से तहलका मचाने वाले सुरेन्द्र रोमियो हरियाणवी इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में सुरेन्द्र रोमियो की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंटरनेट पर उनके गाने रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। इन दिनों सुरेन्द्र रोमियो का गाना शॉपिंग यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। गाने को मजेदार तरीके से देशी अंदाज में फिल्माया गया है। अनामिका बावा ने गाने में सुरेन्द्र रोमियो की पत्नी का रोल निभाया है।

अनामिका अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग के लिए जा रही होती हैं, जिसे देख सुरेन्द्र रोमियो उन्हें शॉपिंग के लिए मना करते हैं और अनामिका के ना मानने पर वह देशी अंदाज में लठ्ठ लेकर नजर आते हैं। लेकिन बार बार अनामिका के जिद करने पर सुरेन्द्र रोमियो अनामिका को शॉपिंग कराने को तैयार हो जाते हैं। गाने में दोनों के मजेदार केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं गाने को अब तक 3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को सुरेन्द्र रोमियो और अनु कादियान ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने के बोल एंडी दहिया ने दिया है। जबकि म्यूजिक जी आर म्यूजिक कंपनी ने दिया है।

अगली खबर