Haryanvi Song: यूट्यूब पर वायरल हो रहा सोनिका सिंह का नया हरियाणवी गाना कट्टी, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated May 13, 2021 | 06:34 IST

Naya Haryanvi Song: सोनिका सिंह और गगन हरियाणवी का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है। सोशल मीडिया पर ये हरियाणवी गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है।

Gagan Haryanvi And Sonika Singh Latest Haryanvi Song Katti: हरियाणवी गाने तो सभी को पसंद होते हैं और जब बात आए सोनिका सिंह और गगन हरियाणवी के गाने की तो लोग तो उनके दीवानें ही हो जाते हैं। कट्टी सोनिका सिंह और गगन हरियाणवी के इस गाने ने युट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है। इस गाने को सोनिका सिंह और गगन हरियाणवी पर फिल्माया गया है और गाने को गगन हरियाणवी और मनीषा शर्मा ने गाया है। इस गाने में सोनिका सिंह ने हरियाणवी सूट पहने हैं, जिसमें वो बहुत ही खूबसुरत दिख रही हैं। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर हजारों लोग देख चुके हैं और ये अभी भी उनका फेवरेट बना हुआ है। आप इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर