अंजलि राघव और करन चौधरी का नया मजेदार हरियाणवी गाना कुटूंगा बराती हो गया है रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Dec 01, 2020 | 12:31 IST

हरियाणा के जाने-माने सिंगर्स गगन हरियाणवी और फरिस्ता अपने नए गाने कुटूंगा बराती से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अंजलि राघव और करन चौधरी अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं।

दर्शकों को अपने कंटेंट से हंसाने पर मजबूर करने वाले हरियाणवी गाने किसी से कम नहीं हैं। लोगों का मनोरंजन करने के लिए हरियाणवी गाने रिलीज होते रहते हैं, इसी कड़ी में हरियाणा के फेमस गायक गगन हरियाणवी और फरिस्ता का नया गाना कुटूंगा बराती रिलीज हो गया है। यह गाना बहुत मजेदार है जिसमें अंजलि राघव और करन चौधरी को फीचर किया गया है। कुटूंगा बराती गाने में देखा जा सकता है कि अंजलि राघव, करन चौधरी की गर्लफ्रेंड हैं जिनकी शादी किसी और से तय हो जाती है। इस बात को सुनकर दंग रह गए करन चौधरी अंजलि राघव के शादी की तैयारियों को खराब करने लगते हैं। वह अंजलि और उनके परिवार वालों से यह कहते हैं कि वह बारातियों को बहुत मारेंगे और अंजली की शादी नहीं होने देंगे। अंजली की शादी को तोड़ने के लिए उन्होंने दूल्हे तक को गायब कर दिया है। अंत में अंजलि के पापा दोनों की शादी करवा देते हैं। इस गाने में अंजलि दुल्हन के गेटअप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, अंजलि ने इस गाने में जोरदार ठुमके भी लगाए हैं। करन चौधरी भी शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। Aamin Barodi ने कुटूंगा बराती गाने को लिखा है और जी आर म्यूजिक ने इस गाने को म्यूजिक दिया है‌। अंजलि राघव और करन चौधरी की मजेदार शादी आप यहां देख सकते हैं।

अगली खबर