Gajendra Phogat Song: भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं गजेंद्र फोगाट,रिलीज हुआ 'टोक्यो मैं गाड़ेंगे लठ'

हरियाणवी
Updated Jul 25, 2021 | 19:45 IST

Gajendra Phogat Tokyo Olympic Song 2021: हरियाणवी सिंगर गजेंद्र फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक्स में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए नया गाना टोक्यो मैं गाड़ेंगे लठ रिलीज किया है।

Gajendra Phogat Tokyo Olympics Song: टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारतीय खिलाड़ी अपने पूरे दम खम के साथ मेडल लाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा के सभी कलाकार उनका हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणवीं सिंगर गजेंद्र फोगाट का नया गाना रिलीज हुआ है।  गजेंद्र फोगाट के इस गाने का टाइटल है 'टोक्यो मैं गाड़ेंगे लठ'। इस गाने को गजेंद्र ने खुद गाया है। यही नहीं, गाने में उन्होंने एक्टिंग भी की है। आपको बता दें कि इस साल ओलंपिक्स में भारतीय दल के 127 खिलाड़ी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। गाने में हरियाणा के इन खिलाड़ियों का मास्क लगाकर लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। गजेंद्र फोगाट के गाना की वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।   

अगली खबर